फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Omkar from Dharmanagari became the Deputy Mayor of Bath, England.

Kurukshetra News: धर्मनगरी के ओंकार बने इंग्लैंड के बाथ शहर के डिप्टी मेयर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Omkar from Dharmanagari became the Deputy Mayor of Bath, England.
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी के ओंकार सैनी को इंग्लैंड के बाथ शहर का डिप्टी मेयर नियुक्त किया गया है। इस उपलब्धि से जिले भर में खुशी की लहर दौड़ गई है। बाथ एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है, जिसका डिप्टी मेयर बनना अत्यंत सम्मानजनक है।
विज्ञापन

ओंकार के बचपन के दोस्त एडवोकेट दीपक भारद्वाज ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। ओंकार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अग्रसेन पब्लिक स्कूल से पूरी की। उन्होंने माध्यमिक शिक्षा प्रतिष्ठित गीता निकेतन आवासीय विद्यालय से प्राप्त की। यूनाइटेड किंगडम के लंदन मेट्रोपॉलिटन विश्वविद्यालय से उन्होंने अंतरराष्ट्रीय व्यापार में स्नातकोत्तर की उपाधि हासिल की। इसके बाद उन्होंने बाथ को अपना निवास स्थान बनाया। डिप्टी मेयर के साथ-साथ, ओंकार बाथ एंड नॉर्थ ईस्ट समरसेट परिषद में व्यापार, कौशल और डिजिटल विभाग के कैबिनेट लीड भी हैं। इस भूमिका में वे आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और डिजिटल पहुंच बढ़ाने के लिए सक्रिय हैं। ओंकार अपनी पत्नी प्रिया के साथ बाथ में रहते हैं।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र को समर्पित उपलब्धि : अपनी नियुक्ति पर ओंकार सैनी ने कहा कि बाथ शहर का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने यह उपलब्धि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के हर व्यक्ति को समर्पित की। कुरुक्षेत्र श्रीमद्भगवद्गीता की पवित्र भूमि है। यह महाभारत के महासंग्राम का नगर है, जिसके मूल्यों ने सभ्यताओं को आकार दिया है। ओंकार इसी गौरवशाली नगर से अपनी शक्ति ग्रहण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed