{"_id":"633f460e5b77f723b733f19d","slug":"old-woman-riding-a-bike-dies-due-to-car-collision-kurukshetra-news-knl123616467","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग महिला की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लाडवा। हिनौरी-लाडवा रोड पर बपदी टी-प्वाइंट के पास कार की टक्कर लगने से बाइक सवार 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि पांच वर्षीय बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए। मृतक की शिनाख्त पुन्नी देवी निवासी कडामी के रूप में हुई।
थाना लाडवा में अंकित निवासी गांव भगवानपुर ने शिकायत दर्ज कराई कि वह अपनी नानी पुन्नी देवी और उसके दोनों पोते साजन (19) व विराट (5) निवासी ननदी (करनाल) के साथ अपनी बाइक पर गांव ननदी से अपनी नानी के गांव कडामी के घर जा रहे थे। वह बाइक चला रहा था तथा साजन व मेरी नानी पुन्नी देवी उसके पीछे बैठे हुए थे। उसकी नानी ने विराट को अपनी गोद में लिया हुआ था। जैसे ही वह लोग हिनौरी- लाडवा रोड पर बपदी टी-प्वाइंट के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे कार चालक ने अपनी कार को तेज रफ्तार से चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सब बाइक सहित सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। इसमें उसकी नानी के सिर व टांग पर काफी चोटें आई। आसपास के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी लाडवा दाखिल कराया। यहां चिकित्सकों ने अधिक चोटें लगने के कारण उसकी नानी को एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र तथा यहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान उसकी नानी की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया था। शिकायत पर पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
कार की टक्कर लगने से बाइक सवार मजदूर की मौत
कुरुक्षेत्र। गांव मथाना के समीप कार की टक्कर लगने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त पवन कुमार (43) निवासी सिरसमा के रूप में हुई। पवन गांव मथाना के पास ईंट भट्ठे पर काम करता था।
विज्ञापन
थाना सदर थानेसर में धर्मबीर वासी सिरसमा ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका चचेरा भाई पवन कुमार मथाना स्थित ईंट भट्ठे पर नौकरी करता था। बुधवार रात पवन कुमार अपनी बाइक पर मथाना से अपने गांव सिरसमा आ रहा था। जैसे ही वह गांव मथाना के समीप पहुंचा तो अज्ञात कार चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।