फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Old textbooks will welcome new students, Kurukshetra

पुरानी पाठ्य पुस्तकों से होगा नए विद्यार्थियों का स्वागत

Mon, 20 Feb 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/सेवा सिंह,अमर उजाला
ब्यूरो/सेवा सिंह,अमर उजाला Updated Mon, 20 Feb 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन

अगले माह से ही शुरू होने जा रहे नए शिक्षा सत्र में भी हर बार की तरह समय पर छात्रों को मुफ्त पाठ्य पुस्तकें मिलने की संभावना न के बराबर दिखाई देने लगी है। शायद इसी के चलते ही अब विभाग ने वर्तमान सत्र में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को दी गई पाठ्य पुस्तकों से ही नए सत्र के नए विद्यार्थियों की पढ़ाई करवाने का मन बनाया है। इन विद्यार्थियों का अब इन पुरानी पाठ्य पुस्तकों से ही स्वागत होगा, जिन्हें विभाग ने एकत्रित करने की कार्य भी शुरू कर दिया है। विभाग के इस संबंध में निर्णय लिए जाने उपरांत जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिए है।

विज्ञापन


जिनमें स्पष्ट किया गया है कि शिक्षा सत्र 2016-17 के लिए जिन विद्यार्थियों को मुफ्त पाठ्य पुस्तकें दी गई है, उनसे सत्र पूरा होने उपरांत वापस एकत्रित किया जाए। यहां तक सभी स्कूलों की इस संदर्भ में रिपोर्ट भी भेजी जाए। यह निर्देश मिलते ही सभी स्कूल मुखियाओं को खंड शिक्षा अधिकारियों की ओर से अवगत करवा दिया गया है। बता दें कि एसएसए की ओर से शिक्षा का अधिकार नियम के तहत कक्षा एक से आठवीं तक सरकारी स्कूलों के सभी विद्यार्थियों को मुफ्त पाठ्य पुस्तकें दी जाती है। लेकिन यह पुस्तकें अब तक विभाग किसी भी सत्र में समय पर उपलब्ध नहीं करवा पाया है।
विज्ञापन


कई बार सत्र के चार से छह माह बीत जाने पर विद्यार्थियों को यह पुस्तकें मिल पाती है तो विभाग को भी कड़ी जद्दोजहद करनी पड़ती है। समय पर पुस्तकें न मिलने से जहां विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है बल्कि विभाग की किरकरी भी होती रही है। सूत्रों की मानें तो ऐसे में इस बार विभाग ने कुछ राहत पुरानी पाठ्य पुस्तकों के सहारे लेने का प्रयास किया है, जबकि विभाग को इस बार भी समय पर पुस्तकें मिलने की आशंका दिखाई देने लगी है, जिसके चलते यह सभी पुस्तकें एकत्रित करने के आदेश जारी किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए सत्र में काम आएंगी पुस्तकें : सुमन आर्य
पुरानी पुस्तकें वापस लिए जाने को लेकर जारी किए आदेशों पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी से संपर्क नहीं हो पाया, लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी ने माना कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों की ओर से आदेश मिले है। वहीं सिलेबस रहना है तो पुरानी पुस्तकें भी अगले सत्र में बच्चों के काम आ जाएंगी। विभाग नई पुस्तकें भी प्रकाशित करवाने की पूरी कार्रवाई कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed