{"_id":"67bf738ce1eaf7e69701726c","slug":"officials-will-keep-a-close-watch-to-ensure-that-the-elections-are-conducted-in-a-fair-and-transparent-manner-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-131934-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से चुनाव संपन्न करवाने के लिए अधिकारियों की रहेगी पैनी निगाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से चुनाव संपन्न करवाने के लिए अधिकारियों की रहेगी पैनी निगाह
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहरी स्थानीय निकाय चुनावों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न करवाने के लिए सभी अधिकारी चुनावी प्रक्रिया की निरंतर मॉनिटरिंग करते रहें। इन चुनावों में आदर्श आचार संहिता की शत प्रतिशत पालना करवाना सुनिश्चित की जाए।
उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि नगर निकाय चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए सभी अधिकारी, पुलिस अधिकारियों के साथ तालमेल रखेंगे। इन चुनावों से संबंधित अधिकारी अधिक से अधिक मतदान केंद्रों, विशेषकर संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का दौरा करें। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों, उनके प्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों द्वारा मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए नकदी या शराब, कपड़े या किसी अन्य सामग्री के वितरण के बारे में कड़ी निगरानी बनाए रखें। इस चुनाव के पूरा होने तक राज्य चुनाव आयोग को प्रतिदिन जब्त की कार्रवाई की जानकारी दी जाए।
उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों, हिस्ट्रीशीटरों, भगोड़े, घोषित अपराधियों, पैरोल, फरलो पर आए लोगों, पूर्व दोषियों आदि की आवाजाही पर विशेष निगरानी रखें, साथ ही कानून एवं व्यवस्था से संबंधित सभी शिकायतों पर जिला प्रशासन द्वारा तुरंत प्रभावी कार्रवाई करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षक चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और जनता से मिलने का समय तय करें और उनकी शिकायतें, समस्याएं और सुझाव सुनते हुए उन्हें संबंधित पुलिस अधीक्षक और रिटर्निंग अधिकारी को अमल में लाना सुनिश्चित करें।