फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Officials put the agriculture minister told farmers soreness Class

किसानों ने सुनाई व्यथा तो कृषि मंत्री ने लगाई अधिकारियों की क्लास

Sun, 27 Sep 2015 12:42 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूूूराो/कुरुक्ष्ाेत्र
अमर उजाला/ ब्यूूूराो/कुरुक्ष्ाेत्र Updated Sun, 27 Sep 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन

अनाज मंडी में शनिवार को पहुंचे राज्य कृषि मंत्री को देख दो दिन से मंडी में अपनी फसल की बिकवाली का इंतजार कर रहे किसानों के सब्र का बांध टूट गया। किसानों ने इस दौरान राज्यमंत्री को साफ कहा कि उनकी फसल की मंडी में बेकद्री हो रही है। हालात ये हैं कि दो दिन से मंडी में धान की कोई खरीद नहीं हो पाई है। सरकारी अधिकारी समर्थन मूल्य से भी कम कीमत लगा रहे हैं, ऐसे में वे कहां जाएं। सरकारी अधिकारी उनकी सुनवाई ही नहीं कर रहे हैं। इस पर राज्य मंत्री ने किसानों के सामने ही मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों को तलब किया और उन्हें साफ कहा कि किसानों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी साथ ही किसानों को भी आगाह किया कि वह अपनी फसल कम दाम पर कतई न बेचें। उन्होंने कहा कि अब सरकार ने तय किया है कि किसान सरकारी खरीद एजेंसी पर ही अपनी फसल को निर्धारित मूल्य पर बेचे। 

 राज्य कृषि मंत्री ओपी धनखड़ फसलों की सरकारी खरीद को लेकर जांच के लिए शनिवार दोपहर में कुरुक्षेत्र की नई अनाज मंडी में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने किसानों की फसल में नमी का जायजा लिया और साथ ही किसानों से खरीद को लेकर सवाल जवाब किए। वहीं, दो दिन से बिकवाली का इंतजार कर रहे खुले आसमान के नीचे पड़े किसानों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने राज्य मंत्री के सामने सारी कहानी कहना शुरू कर दिया। 

किसानों ने इस दौरान राज्यमंत्री के सामने सरकारी खरीद की पोल खोलते हुए कहा कि सरकारी अधिकारी उनकी फसल के औने-पौने दाम लगा रहे हैं। सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 1450 रुपए तय किया है, लेकिन अधिकारी उनकी फसल का 1200-1250 रुपए प्रति क्विंटल लगा रहे हैं। ऐसे में किसान पूरी तरह बर्बाद हो रहा है। किसानों की हालत बहुत अच्छी नहीं है। 20-20 हजार रुपए से ज्यादा प्रति एकड़ का खर्चा आ रहा है। मंडियों और प्राइवेट शैलरों में जाकर जांच कर लो, काफी मात्रा में बाहर से चावल आ रहा है। निजी शैलरों में बाहर के चावल के ट्रकों की लाइनें लगी हुई हैं। 

एक-एक दाने की करवाऊंगा खरीद 

किसानों द्वारा सुनाई गई बातों पर राज्य कृषि मंत्री ने तुरंत मार्केटिंग कमेटी के अधिकारियों को तलब किया और उनकी क्लास लगाते हुए साफ कहा कि किसी भी किसान की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी। साथ ही उन्होंने किसानों को भी सलाह दी कि वे अपनी फसल को औने- पौने दामों पर कतई न बेचें और साथ ही कहा कि जो समर्थन मूल्य तय है उसी के आधार पर सरकारी खरीद एजेंसी को अपनी फसल बेचें। उन्होंने मंडी में चार अलग अलग ढेरियों पर जाकर जांच की। यहां उल्लेखनीय है कि पहले किसान आढ़ती के मार्फत ही अपनी फसल बेचते रहे हैं। 

आडोमॉस जरूर ले लेना, मच्छरों से बचाएगी 

किसानों ने आरोप लगाया कि वे दो दिन से मंडी में पड़े हैं, लेकिन खरीद नहीं हो रही तो इस पर कृषि मंत्री ने साफ कहा कि कोई बात नहीं एक दिन बाद खरीद हो जाएगी, लेकिन साथ ही मच्छरों से बचने की सलाह देते हुए ओडोमॉस खरीदने की सलाह भी दे डाली। उन्होंने कहा कि ओडोमॉस मच्छरों से बचाने के काम आएगी और स्वास्थ्य बचाने के काम आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed