फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Officials did Shramdaan on Prime Minister Modi's birthday

Kurukshetra News: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर अधिकारियों ने किया श्रमदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Officials did Shramdaan on Prime Minister Modi's birthday
पिहोवा। स्वच्छता अ​भियान के तहत सरस्वती तीर्थ पर सफाई करते सरस्वती हैरीटेज बोर्ड के उपाध्यक्ष ध
पिहोवा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जगह-जगह पर स्वच्छता कार्यक्रमों को एक अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जगह-जगह पर पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

एसडीएम अभिनव सिवाच ने कहा कि स्वच्छ पिहोवा मेरा पिहोवा मेरा अभिमान के तहत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 17 से 2 अक्तूबर तक आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम के तहत सभी लोगों को अपने आसपास की सफाई का कार्य सेवा के रूप में करना चाहिए। अगर प्रत्येक व्यक्ति अपने अपने घर और आसपास की सफाई करे तो सभी अपने-अपने वार्ड और क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर रख सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता जय भगवान शर्मा डीडी, नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि सहित नगर पालिका सचिव अशोक कुमार सहित विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं व सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सरस्वती मेन चौक से उपमंडल के विभिन्न स्थानों पर सफाई कार्यों में श्रमदान दिया। इसके अतिरिक्त नगर पालिका की ओर से प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित विश्वकर्मा कार्यक्रम के लिए 40 लोगों की एक बस को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत बुधवार को बीडीपीओ कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, तहसील और अन्य सरकारी भवनों की विशेष सफाई करवाई गई। इस मौके पर स्कूलों के शौचालयों की पूर्ण सफाई करवाई गई और स्कूल प्रांगण में पौधे लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed