फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Officers in the jurisdiction of the resignation letter hanged to death

सेवानिवृत्त जिला न्यायवादी के 31 वर्षीय पुत्र ने ससुराल पक्ष से तंग आकर फंदा लगा दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Officers in the jurisdiction of the resignation letter hanged to death
कुरुक्षेत्र। सेवानिवृत्त जिला न्यायवादी सुरेश चंद कंबोज के 31 वर्षीय पुत्र ने शादी के साढ़े तीन माह बाद अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की शिनाख्त सेक्टर-13 निवासी रजत कंबोज के रूप में हुई है। रजत वकालत की पढ़ाई करने के बाद ज्यूडिशरी मेन की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने एक पेज का सुसाइड नोट भी बरामद किया। सुसाइड नोट में रजत ने पत्नी, सास और उसके रिश्तेदारों पर परेशान करने आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर रजत की पत्नी कनिका, सास सुमन, मामा विपिन और नाना कमल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

रजत की छह दिसंबर 2021 को यमुनानगर की प्रोफेसर कॉलोनी निवासी कनिका के साथ हुई थी। पुलिस को सौंपी शिकायत में सुरेश चंद ने बताया कि उसकी पुत्रवधू कनिका की 26 मार्च को बैंक से संबंधित परीक्षा थी। रजत वकालत की पढ़ाई करने के बाद ज्यूडिशरी मेन की तैयारी कर रहा था। कुछ दिनों पहले कनिका अपने मायके गई थी। पिछले सप्ताह ही रजत अपनी पत्नी कनिका को मायके से लेकर आया था। घर पहुंचने के बाद रजत ने बताया था कि कनिका ने रास्ते में उसे रिश्तेदारों द्वारा तंग करने का उलाहना दिया। उन्होंने रजत को समझा दिया था कि ऐसी कहासुनी होती रहती है। इसके बाद घर में सब ठीक चल रहा था।
विज्ञापन

कनिका ने रविवार को मां सुमन, मामा विपिन और नाना कमल के पास फोन किया और रजत के साथ न रहने की बात कहकर वापस ले जाने के लिए कहा। इस पर कनिका के मामा और नाना उनके घर आ गए। यहां उन्होंने कनिका से बात की। इस पर कनिका ने कहा कि वह रजत के साथ नहीं रहना चाहती। इस दौरान मैने भी कनिका से पूछा कि आखिर क्यों नहीं रहना चाहती, लेकिन कनिका ने रजत के साथ रहने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच कनिका के मामा विपिन और नाना कमल ने कहा कि रजत को उनके सामने लेकर आएं। रजत ऊपर कमरे में पढ़ाई कर रहा था। इस पर वह उसे बुलाने के लिए ऊपर पहुंचे। उन्होंने बाहर से आवाज लगाई। अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उन्होंने जाली वाले दरवाजे की ऊपर वाली चिटकनी को नीचे खींचकर दरवाजा खोला तो रजत फंदे से लटका था। वे रजत को फंदे से उतारकर शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने रजत को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वह रजत के शव को लेकर वापस घर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची तो पुत्रवधू कनिका व उसके रिश्तेदार चले गए थे। कनिका अपना मोबाइल यहीं छोड़कर गई। आरोप लगाया कि रजत ने ससुराल पक्ष के व्यवहार से तंग आकर यह कदम उठाया है।

कोट
पुलिस ने रजत की पत्नी कनिका, सास सुमन, रिश्तेदार विपिन और कमल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। मामले की जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। - सीमा कुमारी, थाना प्रभारी शहर थानेसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed