फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Officers engaged in extracting water from the power house, residents are getting electricity for six hours

Kurukshetra News: पावर हाउस से पानी निकालने में जुटे अधिकारी, छह घंटे मिल रही शहरवासियों को बिजली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Officers engaged in extracting water from the power house, residents are getting electricity for six hours
शाहाबाद। पावर हाउस सहित कई काॅलोनियों और सड़कों पर अभी भी बाढ़ का पानी जमा है। बिजली निगम, नगरपालिका, सिंचाई विभाग के अधिकारी व कर्मचारी शाहाबाद पावरहाउस से दिनरात पानी निकालने में जुटे है, लेकिन यह पानी निकालने में अभी भी आठ दिन लगेंगे। वहीं दूसरी ओर एसडीएम द्वारा शनिवार को की गई अपील का भी लोगों पर पूरा असर दिखाई दिया। लोगों ने अपने घरों के एसी बंद रखे हुए हैं। किसी भी सरकारी दफ्तर में एसी नहीं चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर को बिजली निगम की तरफ से अलग-अलग जोन बनाकर बिजली दी जा रही है। एसडीएम ने फिर अपील की है आपदा में एक दूसरे के सहयोग करते हुए बिजली का कम से कम उपयोग करें। क्योंकि बिजली कर्मी चार से पांच फुट पानी में खड़े होकर केवल लोड कंट्रोल करने में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि संकट की इस घड़ी में पूरे शहर की सप्लाई बाहर से आ रही है, जिसके कारण बिजली की भारी किल्लत है। उन्होंने बताया कि अभी भी कुछ काॅलोनियों में बिजली का भरपूर उपयोग हो रहा है, जो कि इन कठिन परिस्थितियों में कतई उचित नहीं है। इसलिए उनकी अपील है कि शहरवासी घरों में सामान्य तरीके से बिजली चलाएं और विशेष कर एसी का उपयोग बिल्कुल न करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed