फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Odisha and Maharashtra became Kho-Kho champions

Kurukshetra News: ओडिशा और महाराष्ट्र बने खो-खो चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Odisha and Maharashtra became Kho-Kho champions
कुरुक्षेत्र। महिला वर्ग में चैंपियन बनी महाराष्ट्र की टीम ट्रॉफी हासिल करने के दौरान उत्साहित ह
कुरुक्षेत्र। 35वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले रविवार को संपन्न हुए। लड़कों और लड़कियों दोनों वर्गों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, तेज गति और सटीक रणनीति का शानदार प्रदर्शन किया। लड़कों के वर्ग में ओडिशा और लड़कियों के वर्ग में महाराष्ट्र की टीम चैंपियन बनी।
विज्ञापन

लड़कों के वर्ग के फाइनल में ओडिशा की टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए कोल्हापुर को 31-24 अंकों से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। मुकाबले की शुरुआत से ही ओडिशा ने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए बढ़त बना ली। कोल्हापुर ने दूसरे हाफ में जोरदार वापसी का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सका।
विज्ञापन

लड़कियों के वर्ग में गत विजेता महाराष्ट्र ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा। महाराष्ट्र ने राजस्थान को 27-15 अंकों से हराकर 12 अंकों और एक इनिंग के अंतर से खिताब जीता। मैच की शुरुआत से ही महाराष्ट्र की खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल और मजबूत डिफेंस के दम पर मुकाबले को अपने नियंत्रण में रखा और राजस्थान को वापसी का अवसर नहीं दिया। पांच दिवसीय चैंपियनशिप का आयोजन हरियाणा स्पोर्ट्स खो-खो एसोसिएशन और खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में केशव पार्क में किया गया। राष्ट्रीय आयोजन का उद्घाटन 31 जनवरी को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया था। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और संबद्ध सदस्य संघों कोल्हापुर, विदर्भ और मध्य भारत की 31 लड़कों और 31 लड़कियों की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कों की श्रेणी में महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि लड़कियों की श्रेणी में पंजाब और हरियाणा की टीमें संयुक्त तीसरे स्थान पर रहीं। फाइनल के बाद सम्मान समारोह में विजेता और उपविजेता को ट्रॉफी और पदक प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed