फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   October ration being distributed at the depot

Kurukshetra News: डिपो पर वितरित किया जा रहा अक्तूबर का राशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
October ration being distributed at the depot
कुरुक्षेत्र। राज्य सरकार की ओर से अक्तूबर में एएवाई (गुलाबी कार्ड), बीपीएल (पीला कार्ड) कार्ड धारकों को निर्धारित मात्रा में गेहूं व बाजरा नि:शुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक अधिकारी सुरेंद्र सैनी ने बताया कि जिला में 488 राशन डिपो कार्यरत हैं। जिले में अक्तूबर माह 2024 में एएवाई गुलाबी कार्ड 15636, बीपीएल पीला कार्ड 183787 कुल 199423 राशन कार्ड हैं। गुलाबी रंग के कार्डधारक 25 किलोग्राम गेहूं प्रति कार्ड व 10 किलोग्राम बाजरा प्रति कार्ड निशुल्क वितरित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त एक किलोग्राम चीनी 13.50 रुपये प्रति किलो प्रति कार्ड की दर से व दो लीटर सूरजमुखी का तेल 20 रुपए प्रति लीटर की दर से प्रति कार्ड दिया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीले रंग के कार्डधारक तीन किलोग्राम गेहूं प्रति सदस्य व दो किलो ग्राम बाजरा प्रति सदस्य नि:शुल्क वितरित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त एक किलोग्राम चीनी 13.50 प्रति किलो प्रति कार्ड की दर से व दो लीटर सूरजमुखी का तेल 20 रुपए प्रति लीटर की दर से प्रति कार्ड दिया जा रहा है। यदि कोई भी लाभार्थी राशन से वंचित रह गया हो तो वह अपने किसी भी नजदीकी उचित मूल्य की दुकान, राशन डिपो पर जाकर अपना राशन प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed