{"_id":"68effe0bd55005b3010838c5","slug":"october-is-the-most-suitable-time-for-sowing-mustard-cb-singh-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-143975-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्तूबर सरसों की बिजाई के लिए सबसे उपयुक्त : सीबी सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्तूबर सरसों की बिजाई के लिए सबसे उपयुक्त : सीबी सिंह
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मौसम में परिवर्तन के साथ ही किसानों ने अगेती सरसों की बुआई के लिए खेतों को तैयार करना शुरू कर दिया है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार यह मौसम सब्जियों व फसलों की बुआई के लिए अनुकूल है।
डाॅ. सीबी सिंह ने चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग की जानकारी के अनुसार बताया कि इस समय का मौसम सरसों की खेती के लिए बेहद उपयुक्त है। किसानों को इस उपयुक्त मौसम में सरसों की अच्छी किस्में बोने की सलाह दी, जिससे फसल की पैदावार बेहतर होगी। उन्होंने बताया कि आमतौर पर पूरे अक्तूबर में सरसों की बुआई की जा सकती है। बुआई के समय तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं होना चाहिए।