{"_id":"692b585dec384a057d099a68","slug":"o-sanware-i-need-you-people-danced-on-the-hymn-kurukshetra-news-c-244-1-pnp1007-147929-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ओ सांवरे मुझे तेरी जरूरत है... भजन पर झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ओ सांवरे मुझे तेरी जरूरत है... भजन पर झूमे लोग
विज्ञापन
द्वितीय श्रीश्याम महोत्सव में सजा बाबा का दरबार। संवाद
- महोत्सव में गायक कन्हैया मित्तल, चित्र-विचित्र महाराज व बंकू सिस्टर ने दी प्रस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। ओ सांवरे मुझे तेरी जरूरत है..., हारा हूं बाबा पर तुझ पे भरोसा है..., लेने आजा खाटू वाले रींगस के उस मोड़ पे...., खाटू आना मन्ने अच्छा लागे सै..., जैसे भजनों पर झूमे श्रद्धालु। शनिवार को मौका था सेक्टर-25 में श्री किशोरी मित्र मंडल के दूसरे श्री श्याम संकीर्तन का। कार्यक्रम में भजन गायक कन्हैया मित्तल, वृंदावन से चित्र-विचित्र महाराज, बंकू सिस्टर और साहिल वर्मा ने श्याम बाबा के भजनों की प्रस्तुति दी जिन्हें सुनकर श्रद्धालु खड़े होकर नाचने लगे। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र बाबा का कोलकाता से लाए सुंदर फूलों से सजा दरबार और बाबा का श्रृंगार रहा।
मंडल के प्रधान कुनाल जैन ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ शाम पांच बजे मुख्यातिथि भाजपा नेता संजय अग्रवाल, विजय जैन, समाजसेवी गोपाल तायल, राजीव जैन और सत नारायण गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में पंडित प्रवीण शास्त्री, रामप्रकाश पाठक, महंत नैन और बेबी शर्मा ने अपनी सेवा दी। कार्यक्रम में पहुंचे भक्तों को बाबा के आशीर्वाद स्वरूप चांदी का नोट और मोर पंख दिया गया। बाबा को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाकर भंडारा लगाया। मौके पर प्रदीप गोयल, टिंकू बंसल, हन्नी कालड़ा, मंगल जैन, सुनील जैन और रिशु बंसल उपस्थित रहे।