Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Number of pilgrims increases at the fair; Roadways deploys 50 buses

Kurukshetra News: मेले में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़, रोडवेज ने उतारीं 50 बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Number of pilgrims increases at the fair; Roadways deploys 50 buses
कुरुक्षेत्र। नए बस अड्डे पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। यमुनानगर के कपाल मोचन मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज ने सोमवार को बसों की संख्या 15 से बढ़ाकर 50 कर दी। श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो और उनकी धार्मिक यात्रा सुगम बनी रहे, इसके लिए रोडवेज की ओर से विशेष परिवहन व्यवस्था की गई। मेले के तीसरे दिन नए अड्डे पर दूसरे दिन के मुकाबले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा देखने को मिला।

सुबह से ही नए बस अड्डे पर कपाल मोचन जाने वाले श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। बसों के इंतजार में यात्री प्लेटफार्म पर खड़े रहे। जैसे ही बस पहुंचती, श्रद्धालु उसमें सवार होकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो जाते। दोपहर बाद यात्रियों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई। इस कारण बसों की आवाजाही भी बढ़ानी पड़ी। बस अड्डे पर दिनभर मेले जैसा माहौल बना रहा और यात्री व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में प्रशासनिक अमला जुटा रहा।
विज्ञापन


------
बढ़ती संख्या को व्यवस्थित करने के लिए बढ़ाई बसें : ईश्वर सिंह
यातायात शाखा के चीफ इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह ने बताया कि यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण रोडवेज की ओर से 50 बसें लगाई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए बसों के संचालन पर रोडवेज प्रशासन की लगातार नजर बनी हुई है। चार दिवसीय कपाल मोचन मेले के दौरान रोडवेज की जिम्मेदारी श्रद्धालुओं को मेले तक पहुंचाने तक सीमित नहीं है, 24 नवंबर को पवित्र स्नान के बाद उन्हें वापस लाने के लिए भी पर्याप्त बसों की व्यवस्था बनाई गई। श्रद्धालुओं की आवाजाही के अनुरूप बसों का संचालन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed