फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   NRIs from America and Australia were welcomed on their arrival at the Geeta Mahotsav.

Kurukshetra News: अमेरिका व आस्ट्रेलिया से आए अप्रवासी भारतीयों का गीता महोत्सव में पहुंचने पर किया स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
NRIs from America and Australia were welcomed on their arrival at the Geeta Mahotsav.
कुरुक्षेत्र। नरेंद्र जोशी व अन्य लोगों का स्वागत करते हु​ए स्थानीय प्रतिनि​धि। विज्ञ​प्ति
कुरुक्षेत्र। गीता महोत्सव में विदेश से पर्यटकों एवं अप्रवासी भारतीयों का आगमन शुरू हो गया है। बुधवार को अमेरिका से नरेंद्र जोशी, अमेरिका के मैरीलैंड से मेजर सिंह, साऊथ करोलिना से सुखवंत सिंह तथा डेनवेयर से परमजीत कौर पहुंचे। आस्ट्रेलिया से रिंकू कुमार भी गीता महोत्सव का आनंद लेने पहुंचे। विदेश से आए अतिथियों का थानेसर नगर परिषद के सुधीर चुघ, चेतन अटवान, मानक सिंह, पूर्व पार्षद सतीश मदान, पार्षद प्रतिनिधि सौरभ इत्यादि ने स्वागत किया।
विज्ञापन

जोशी के साथ आए सभी लोगों को विशेष वाहन से ब्रह्मसरोवर परिक्रमा भी करवाई गई। नरेंद्र जोशी ने बताया कि हर वर्ष आस्ट्रेलिया, कनाड़ा, इंग्लैण्ड व जर्मनी इत्यादि देशों से उनके मित्र गीता महोत्सव में कुरुक्षेत्र पहुंचते हैं। उन्होंने सर्वप्रथम विदेश से आए लोगों के साथ सरोवर पर पूजन किया। सरस मेले में खादी के कपड़ों, विभिन्न राज्यों के उत्पादों, खिलौनों, आर्ट्स एंड क्राफ्ट के सामान इत्यादि को देखा। उन्होंने गीता जयंती मेले में समान भी खरीदा है। जोशी विभिन्न राज्यों के आए सांस्कृतिक कलाकारों से भी मिले। उन्होंने गीता जयंती के नए एवं बदलते स्वरूप की सराहना की और कहा कि अमेरिका, जर्मनी, कनाड़ा, इंग्लैण्ड इत्यादि देशों से बहुत भारतीय व अन्य देशों के लोग कुरुक्षेत्र दर्शन करना चाहते हैं लेकिन अभी भी यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं का आभाव है। इस बारे प्रशासन एवं सरकार को और अधिक प्रयास करने चाहिए। इस अवसर पर राजेश सिंगला, प्रमोद बंसल, मुनीश मित्तल, सागर मदान, बादल मदान, सन्नी, हन्नी बजाज, विशाल मुंजाल, नितीश वालिया इत्यादि सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed