फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   NRI's body found near Kirmich bridge

Kurukshetra News: किरमिच पुल के पास से मिला एनआरआई का शव

Tue, 10 Dec 2024 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 10 Dec 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
NRI's body found near Kirmich bridge
कुरुक्षेत्र। गत सप्ताह मां को बचाने एसवाईएल (सतलुज-यमुना लिंक) में कूदे एनआरआई युवक का शव रविवार-सोमवार रात किरमिच गांव के निकट से बरामद हुआ। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार को मिर्जापुर गांव के निकट एसवाईएल नहर में हवन की सामग्री प्रवाहित करते हुए पांव फिसलने से राजबाला नहर में गिर गई थी। शोर सुनकर उसे बचाने के लिए उसके बेटे गौरव 34 ने नहर में छलांग लगाई थी, मगर दोनों नहर के तेज बहाव में बह गए थे। कुछ देर बाद महिला का शव नहर से बरामद हो गया था। पुलिस ने मृतक 65 वर्षीय राजबाला निवासी मिर्जापुर का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को साैंप दिया था।
विज्ञापन

उधर, गोताखोरों की टीम नहर में अपनी मां को बचाने उतरे गौरव (28) की तलाश कर रही थी। साथ ही परिजन नहर पर कई जगहाें पर पहरा लगाकर बैठे थे। रविवार-सोमवार रात करीब एक बजे किरमिच गांव के निर्माणाधीन पुल से गौरव का शव बरामद हुआ। रात ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक गौरव के पास कनाडा की नागरिक थी। करीब 15 दिन पहले गौरव कनाडा से अपने घर आया था। घर में सुख-शांति के लिए मां-बेटे ने हवन-यज्ञ कराया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed