फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   NRI Mastan Singh murder case: After her husband slept, the woman called her lover by sending a message

एनआरआई मस्तान सिंह हत्याकांड : पति के सोने के बाद महिला ने मैसेज भेजकर बुलाया था प्रेमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
NRI Mastan Singh murder case: After her husband slept, the woman called her lover by sending a message
-पत्नी, प्रेमी और उनके दोनों साथी चार दिन के रिमांड पर लिए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कुरुक्षेत्र। एनआरआई की निर्मम हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी और वारदात में शामिल दो युवकों को अदालत में पेश किया। अदालत ने चारों आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर भेज दिया। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी पत्नी ने मस्तान के सोने के बाद अपने प्रेमी को मैसेज कर घर बुलाया था।

थाना सदर पिहोवा में एक अक्तूबर को दर्ज शिकायत में जोगिंद्र कौर ने बताया था कि सोमवार-मंगलवार रात को उसकी पुत्रवधु अंजलि के हाथ-पैर बांधकर आठ-नौ बदमाशों ने उसके 40 वर्षीय बेटे मस्तान सिंह की तेजधार हथियार से हत्या कर दी थी। बदमाश उनके घर से पांच हजार यूरो, जेवर और डीवीआर लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए-दो ने करते हुए मस्तान सिंह की पत्नी अंजलि, उसके प्रेमी विशाल उर्फ शालू निवासी मांगना, रवि व अभिषेक निवासी पिहोवा को गिरफ्तार किया था। गुरुवार को पुलिस ने इन चारों आरोपियों को अदालत से चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन






मैसेज कर बुलाया

जांच में सामने आया कि हत्या से पहले आरोपी अंजलि ने अपने प्रेमी विशाल को मैसेज किया था कि उसके पति के सोने के बाद उसे मैसेज कर बुला लेगी। मस्तान के सोने के बाद उसने मैसेज भेजकर विशाल को बुला लिया। घर पहुंचने के बाद विशाल ने अंजली को मैसेज कर दिया, जिसके बाद अंजलि ने कुंडी खोल दी। उसके बाद चारों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन






इस तरह पकड़े गए आरोपी

सीआईए-दो के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि आरोपी महिला की कहानी पर पुलिस को पहले ही शक हो गया था। जांच करते हुए पुलिस ने महिला के मोबाइल नंबर की कॉल हिस्ट्री निकाली, जिसमें खुलासा हुआ कि वारदात से पहले महिला ने किसी को मैसेज किए थे। साथ ही महिला का सिम भी उसके प्रेमी के नाम पर दर्ज है। इसके अलावा महिला ने बयान में खुद के हाथ-पैर बंधे होने का दावा किया था, मगर उसके पहने हुए कपड़े पर खून के छींटे लगे हुए थे। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सब कुछ उगल दिया। पुलिस दोनों के बैंक अकाउंट भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed