फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   NRI kidnapped on highway in Kurukshetra, threatened with death for getting illegal file released in Italy

Haryana: कुरुक्षेत्र में NRI का हाईवे पर अपहरण, इटली में अवैध फाइल निकलवाने के लिए दी गई जान से मारने की धमकी

Wed, 26 Feb 2025 06:16 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/शाहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/शाहाबाद Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 26 Feb 2025 06:16 PM IST
सार

बदमाशों ने सतविंद्र सिंह को बुरी तरह पीटा और उनकी सोने की चेन और दो एप्पल मोबाइल फोन छीन लिए। इसके बाद आरोपी उन्हें अपनी गाड़ी में घुमाते रहे और फिर अंबाला के इंडियन ऑयल डिपो के पास फेंककर फरार हो गए।

विज्ञापन
NRI kidnapped on highway in Kurukshetra, threatened with death for getting illegal file released in Italy
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में अपराध का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां इटली में अवैध फाइल निकलवाने के दबाव में बदमाशों ने एक एनआरआई का अपहरण कर लिया। इस दौरान बदमाशों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी और उसकी सोने की चेन व दो महंगे मोबाइल लूट लिए। घटना नेशनल हाईवे-44 पर हुई, जहां पांच हथियारबंद बदमाशों ने एनआरआई सतविंद्र सिंह की कार को घेरकर उसे अगवा कर लिया।

विज्ञापन


अपहरण और लूट की पूरी वारदात
गांव धीन, अंबाला निवासी सतविंद्र सिंह पिछले 24 सालों से इटली में रह रहे हैं, जहां वे खेती-बाड़ी का कार्य करते हैं। उनके पास इटली की नागरिकता भी है। 24 फरवरी को वे भारत लौटे थे। दिल्ली एयरपोर्ट से उन्हें लेने के लिए उनके परिचित गुरसिमरण जीत सिंह और प्रिंस पहुंचे थे। तीनों कार से पैतृक गांव लौट रहे थे कि गांव धनतोड़ी के पास हाईवे पर उनकी गाड़ी को एक इनोवा कार ने घेर लिया।
विज्ञापन


गाड़ी से पांच युवक उतरे और उनके चालक अभिनीत (करनाल निवासी) के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद सतविंद्र सिंह को जबरन गाड़ी से बाहर खींचकर अपने वाहन में डाल लिया। बदमाशों ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल तानकर धमकी दी कि इटली में उनके लोगों की अवैध फाइलें अटकी हुई हैं, जिन्हें वह अधिकारियों से पास करवाने में मदद करें। ऐसा न करने पर उन्होंने परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट कर लूटपाट, फिर अंबाला में छोड़ा
बदमाशों ने सतविंद्र सिंह को बुरी तरह पीटा और उनकी सोने की चेन और दो एप्पल मोबाइल फोन छीन लिए। इसके बाद आरोपी उन्हें अपनी गाड़ी में घुमाते रहे और फिर अंबाला के इंडियन ऑयल डिपो के पास फेंककर फरार हो गए। इस घटना से सतविंद्र सिंह बुरी तरह डर गए।


पुलिस जांच में जुटी
पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस का मानना है कि यह अंतरराष्ट्रीय गिरोह की हरकत हो सकती है, जो एनआरआई को निशाना बनाकर अवैध फाइलों को पास करवाने के लिए दबाव बनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed