फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   NRI Groom Who Came from New Zealand for His Engagement in Kurukshetra Dies in Road Accident

कुरुक्षेत्र में NRI सड़क हादसे में मौत: 12 दिन पहले ही हुई थी शादी, कार सीधी ट्रक में घुसी, दोस्त घायल

Sat, 02 May 2026 01:52 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sat, 02 May 2026 01:52 PM IST
सार

अंबाला-हिसार नेशनल हाईवे 152 पर एक भीषण सड़क हादसे में एक नवविवाहित एनआरआई युवक की जान चली गई। हादसा जमींदार ढाबा के समीप हुआ, जहाँ सड़क दुर्घटना में गांव ख़रीडवा निवासी साहिल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
NRI Groom Who Came from New Zealand for His Engagement in Kurukshetra Dies in Road Accident
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

नेशनल हाईवे 152 अंबाला-हिसार पर जमींदारा ढाबा के समीप सड़क दुर्घटना में एनआरआई साहिल कुमार वासी खरीडवा की मौत हो गई जबकि उसका दोस्त अंकित घायल हो गया है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया ।साहिल कुमार की शादी को अभी 12 दिन ही हुए थे। सगाई के लिए वह न्यूजीलैंड से आया था। विदेश से बार-बार आने-जाने को लेकर परिजनों ने सगाई के साथ 19 अप्रैल को शादी ही कर दी थी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि साहिल अपने दोस्त अंकित के साथ कार में सवार होकर देर रात पिहोवा से गांव की ओर आ रहे थे। उनके आगे एक ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे कार ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो राहगीरों की मदद से उन्हें अस्प्ताल पहुंचाया गया, जहां साहिल उर्फ गौरव को मृत घोषित कर दिया गया। साहिल अपने परिवार का इकलौता बेटा था और परिजनों के बुलावे पर अपनी सगाई के लिए न्यूजीलैंड से आया था। परिजनों ने उसकी 19 अप्रैल को शादी ही कर दी थी और वह इसी हप्ते वापस न्यूजीलैंड जाने की तैयारी में था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed