फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   NRI dies in road accident 12 days after marriage

Kurukshetra News: शादी के 12 दिन बाद ही सड़क हादसे में गई एनआरआई की जान

Sun, 03 May 2026 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 03 May 2026 03:17 AM IST
विज्ञापन
NRI dies in road accident 12 days after marriage
कुरुक्षेत्र। मृतक गौरव। फाइल फोटो
इस्माईलाबाद। नेशनल हाईवे-152 डी पर शुक्रवार देर रात को हुए सड़क हादसे में 26 वर्षीय एनआरआई युवक गौरव कुमार उर्फ साहिल की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। साहिल न्यूजीलैंड में चालक का काम करता था।
विज्ञापन

वह अपने घर खरींडवा गांव में सगाई के लिए आया था। 19 अप्रैल को परिवार ने सगाई के साथ ही उसकी शादी पंजाब के बठिंडा की युवती से कर दी। घर में नई बहू के आने की खुशियां थी और जल्द ही उसे न्यूजीलैंड ले जाने की तैयारियां चल रही थी।
विज्ञापन

इसी सिलसिले में साहिल पत्नी के दस्तावेज तैयार करवाने पिहोवा तहसील में गया हुआ था। काम पूरा कर जब वह अपने दोस्त अंकित के साथ रात करीब 10:30 बजे घर लौट रहा था, इस दौरान जमींदारा ढाबा के पास उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में साहिल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही साहिल का परिवार मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने साहिल के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां का दर्द, अभी तो बेटे से जी भरकर बात भी नहीं हुई थी : साहिल की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां बेटे की तस्वीर सीने से लगाकर बिलखती रही है कि अभी तो वह विदेश से आया था, ढंग से बात भी नहीं कर पाई। उसकी शादी की खुशियां भी पूरी नहीं मना पाई। भगवान ने यह क्या कर दिया। संवाद

कुरुक्षेत्र। मृतक गौरव। फाइल फोटो

कुरुक्षेत्र। मृतक गौरव। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed