फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now tourists will be thrilled as soon as they reach Shri Krishna Museum

Kurukshetra News: अब श्रीकृष्ण संग्रहालय में पहुंचते ही रोमांचित हो उठेंगे पर्यटक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Now tourists will be thrilled as soon as they reach Shri Krishna Museum
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी स्थित देश के एकमात्र श्रीकृष्ण संग्रहालय में पर्यटक श्रीकृष्ण की हर लीला, स्वरूप व उनके दिए संदेश से रूबरू हो रहे हैं लेकिन अब यहां पहुंचते ही रोमांच महसूस करने लगेंगे। श्री कृष्ण के साथ-साथ महाभारत से जुड़े कुछ खास प्रसंग भी उनकी जहन में ताजा होंगे, जिनके साथ ही इन पलों को भी वे यादगार के रूप में समेट सकेंगे।
विज्ञापन

तय योजना सिरे चढ़ी तो अगले कुछ माह के बाद श्रीकृष्ण संग्रहालय परिसर में प्रवेश करते ही बदला हुआ नजारा दिखाई देने लगेगा। यहां छह खास सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे, जिनमें श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप, सुदर्शन चक्र, अभिमन्यू चक्रव्यूह, श्रीकृष्ण अर्जुन रथ आदि दर्शाए जाएंगे। यही नहीं बाहर की ओर एक प्रदर्शनी गैलरी का भी निर्माण किया जाएगा, जिसमें श्रीकृष्ण के पूरे जीवन वृतांत को दर्शाया जाएगा। यही नहीं इस प्रदर्शनी में कोई भी संस्थागत व व्यक्तिगत तौर पर श्रीकृष्ण से जुड़ी सामग्री प्रदर्शित कर सकेगा। संग्रहालय के परिसर को यह नया स्वरूप दिए जाने के लिए योजना पर कार्य किया जा रहा है और संभावना जताई जा रही है कि आचार संहिता खत्म होते ही इस पर तत्परता से कार्य शुरू किया जाएगा तो वहीं अगले कुछ माह के दौरान ही इसे पूरा भी कर लिया जाएगा।
विज्ञापन




संग्रहालय को दिया जा रहा नया स्वरूप
बता दें कि संग्रहालय को नवीनीकरण कर नया स्वरूप भी दिया जा रहा है, जिसके लिए पिछले कई माह से कार्य शुरू किया जा चुका है। संग्रहालय स्थित गैलरी से लेकर कार्यालय में अब कुछ बदलाव दिखाई देने लगेगा, जिसके लिए अधिकतर कार्य का जिम्मा पीडब्ल्यूडी विभाग को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



संग्रहालय में हर रोज पहुंचते हैं एक हजार से ज्यादा पर्यटक
श्रीकृष्ण के नाम से व उन्हें पूरी तरह से समर्पित देश का यह एकमात्र संग्रहालय माना जाता है। यहां हर रोज एक हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंचते हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री गुलजारी लाल नंदा ने 13 अप्रैल 1987 को कुरुक्षेत्र में लघु श्रीकृष्ण संग्रहालय स्थापित किया था। इसके बाद संग्रह बढ़े तो नया भवन बनाया गया। 28 जुलाई 1991 में नए भवन में संग्रहालय शिफ्ट किया गया, जिसका उद्घाटन तत्कालीन राष्ट्रपति आर वेंकटरमन ने किया था। 1995 में दूसरा ब्लाक और 2021 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने तीसरे ब्लाक का उद्घाटन किया था। संग्रहालय में तीन ब्लाक और नौ गैलरी हैं। देश की करीब पांच हजार वर्ष पुरानी कला, चित्रकला शैली और पुरातत्व गैलरी को संजोया हुआ है। यहां मथुरा और द्वारका से श्रीकृष्ण से जुड़ा संग्रह भी है।





यहां आते ही खिल उठेंगे पर्यटकों के चेहरे : सिंघल
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल का कहना है कि श्रीकृष्ण संग्रहालय में आने वाले पर्यटक यहां प्रवेश करते ही गदगद हों, उनके चेहरे खिल उठें। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। छह खास सेल्फी प्वांइट भी इसी योजना का हिस्सा है तो वहीं एक प्रदर्शनी गैलरी भी बनाई जाएगी। इस योजना पर अभी कार्य किया जा रहा है, जिसे आचार संहिता संपन्न होते ही अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed