{"_id":"661c6a53f3e3555f770d47b4","slug":"now-the-way-to-the-city-has-become-easier-with-five-gates-roads-have-been-constructed-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-116744-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अब पांच फाटकों से शहर की राह हुई आसान, हुआ सड़कों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अब पांच फाटकों से शहर की राह हुई आसान, हुआ सड़कों का निर्माण
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बिरला मंदिर रेलवे फाटक पर तैयार की गई सड़क। संवाद
कुरुक्षेत्र। पिछले कई महीनों से दिक्कतों का सामना कर रहे शहरवासियों को अब राहत मिलेगी। शहर के पांच रेलवे फाटकों पर सड़क बनने से लोगों को अब राहत मिलनी शुरू हो गई हैं। पिछले कई महीनों से रेलवे फाटकों पर निर्माणाधीन एलिवेटेड ट्रैक के चलते जहां पांचों रेलवे फाटकों की सड़कें पूरी तरह से टूटी हुई थी तो वहीं सड़कों पर बने हुए गड्ढे भी लोगों के लिए जी का जंजाल बने हुए थे, जिसके चलते शहर वासियों को भारी दिक्कतों का सामना करने पर मजबूर होना पड़ रहा था।
निर्माणाधीन एलिवेटेड ट्रैक का काम मार्च माह में पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन शहर के आंबेडकर चौक रेलवे फाटक के बीच सड़क में पिल्लर आने से शहरवासियों की चिंता बढ़ गई थी। सड़क के बीच में पिल्लर आने से जहां राहगीरों को दिक्कत हो रही थी तो वहीं शहर के बीच में स्थित शिक्षण संस्थानों के बच्चों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था।
सड़क के बीच में एलिवेटेड ट्रैक का पिलर होने से शिक्षण संस्थाओं के वाहन शहर में नहीं जा पा रहे थे, जिससे बच्चों को एक से दो किलोमीटर की दूरी पैरों से नापनी पड़ रही थी, लेकिन अब जहां पांचों फाटकों पर सड़कों और गड्ढों को दुरुस्त किया गया है तो वहीं सड़क के बीच में पिलर आने वाले रास्ते को भी दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
अब जहां राहगीरों को परेशानी से निजात मिलेगी तो वहीं शिक्षण संस्थानों के वाहन भी शहर में प्रवेश कर सकेंगे, जिससे बच्चों को भी अब राहत मिलेगी। शहर में पांच रेलवे फाटक है, जिनमें पुराना बस अड्डा रेलवे फाटक, आंबेडकर चौक फाटक, बिरला मंदिर रेलवे फाटक, लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल और पिहोवा रोड रेलवे फाटक का नाम शामिल हैं।
बता दे कि धर्मनगरी के आंबेडकर चौक से मुख्य बाजार को जाने वाली सड़क पर पिलर सड़क के बीच में आने से सड़क पर आवागन अवरुद्ध हो रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि सड़क के बीच में पिलर आने से नगर परिषद की ओर से सड़क में मोड़ देन के लिए सर्वे कराने की बात भी कही जा रही है लेकिन अब सड़क में मोड़ देने का काम शुरू हो गया है, जहां नया रेलवे फाटक लगाया गया है तो वहीं सड़क को मोड़ देने का काम भी शुरू हो गया है।
शहरवासियों को मिली बड़ी राहत : मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा का कहना है कि रेलवे फाटक पर एलिवेटेड ट्रैक के पिल्लर का सड़क के बीच में आने से बाधा बनी हुई थी, लेकिन अब सड़क में मोड़ आने और पांचों फाटकों पर सड़क बनने से शहर वासियों को बड़ी राहत मिलेगी। पिछले कई महीनों से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कहीं गड्ढे थे तो कहीं सड़क पूरी तरह से टूटी हुई थी। लेकिन अब पांचों फाटकों से गुजरने पर दिक्कत नहीं होगी।
पांचों फाटकों पर झेलनी पड़ रही थी परेशानी : धर्मवीर सिंह
धर्मवीर सिंह का कहना है कि पिछले कई महीनों से लोगों को शहर के पांचों फाटकों पर दिक्कतें झेलनी पड़ रही थी। सड़क टूटने और गड्ढे होने के चलते कई बार जाम भी लग जाता था और कई शैक्षणिक स्कूलों के वाहन भी शहर में आंबेडकर चौक रेलवे फाटक से इंटर नहीं हो पाते थे। अब जहां सड़क को मोड़ दिया जा रहा है तो वहीं सड़क को बनाया भी जा रहा है। अब लोगों को आने जाने में राहत मिलेगी।