फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now the streets and squares of the villages will also be dazzling

Kurukshetra News: अब गांवों की गलियां और चौपालें भी होंगी चकाचक

Mon, 02 Mar 2026 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 02 Mar 2026 03:31 AM IST
विज्ञापन
Now the streets and squares of the villages will also be dazzling
कुरुक्षेत्र। जिला के विभिन्न गांवों में अब गालियों से लेकर चौपालें तक चकाचक होंगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने ग्रामीण विकास निधि से एक करोड़ 86 लाख 48 हजार की राशि जारी की है। इसके लिए जहां ग्राम पंचायतों ने प्रस्ताव भेजे थे वहीं सांसद नवीन जिंदल ने प्रदेश सरकार से अनुशंसा की थी।
विज्ञापन


पिपली के गांव किशनगढ़ में गली निर्माण के लिए तीन लाख रुपये, खैरा में बीसी चौपाल के लिए चार लाख 20 हजार, वजीदपुर में श्मशान घाट तक गली निर्माण के लिए तीन लाख, सराय सुखी में नाले के निर्माण के लिए 50 हजार, लोहार माजरा कम्युनिटी सेंटर के शौचालय के निर्माण के लिए पांच लाख रुपए, चंद्रभानपुरा में कम्युनिटी हॉल के लिए 10 लाख व लुखी डेरा में श्मशान घाट के रास्ते व चारदीवारी के लिए 13 लाख 46 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।
विज्ञापन

वहीं डेरा रामनगर बारना में पीडब्लयूडी रोड से गली निर्माण के लिए दो लाख 99 हजार रुपए, सिंहमार पट्टी बारना में श्मशान घाट के शैड व बाउंड्री वाल के लिए नौ लाख, हंसाला में पेवर ब्लॉक लगाने के लिए छह लाख 45 हजार, सुनहेड़ी खालसा में अंबेडकर भवन की ओर जाने वाली फिरनी के लिए 10 लाख रुपए, खिजरपुरा में पंचायत भवन के लिए पांच लाख 79 हजार, आलमपुर में पेवर ब्लॉक लगाने के लिए पांच लाख, थडौली में एसवाईएल से जसबीर सिंह के घर तक रास्ता निर्माण के लिए चार लाख 11 हजार, नैसी में शिव मंदिर के पास कम्युनिटी सेंटर को पूरा करने के लिए पांच लाख 10 हजार, बुहावा में विकास कार्यों के लिए छह लाख 39 हजार, अटवान में रेलवे लाइन से मक्खन सिंह डेरा तक रास्ते के लिए दो लाख, जंधेडी में चौपाल निर्माण के लिए 11 लाख 74 हजार, कतलेहड़ी में फिरनी के लिए 8 लाख 87 हजार, त्यौड़ी में गली के लिए 14 लाख 55 हजार, रामनगर में रास्ते के निर्माण के लिए पांच लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह तंगौरी में बीसी चौपाल के लिए तीन लाख, सूढपुर में शैड और श्मशान घाट में फर्श के लिए पांच लाख स्वीकृत किए गए हैं। पिहोवा के ईशाक में पेवर ब्लॉक की गलियों के निर्माण के लिए पांच लाख 49 हजार, रुआं में गालियों के निर्माण में श्मशान घाट के लिए आठ लाख, कराह साहिब में डेरे तक पाइपलाइन के लिए छह लाख, सिंहपुरा में गली निर्माण के लिए तीन लाख, डेरा फतेह सिंह में 98 हजार और लाडवा के बडैचपुर हरिजन चौपाल की चारदीवारी के लिए तीन लाख आठ हजार, बदरपुर में प्राइमरी स्कूल में ब्लाक लगाने के लिए दो लाख 23 हजार, जोगी माजरा में गली निर्माण के लिए तीन लाख और बकाली में कर्म सिंह के प्लॉट तक गली निर्माण के लिए चार लाख रुपए स्वीकृत किए गए । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed