फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now the path to the temple of education will be easy, bus facility will be available to go to school at a distance of three kilometers.

Kurukshetra News: अब शिक्षा के मंदिर की आसान होगी राह, तीन किमी दूरी पर स्कूल जाने के लिए मिलेगी बस सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Now the path to the temple of education will be easy, bus facility will be available to go to school at a distance of three kilometers.
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र नया बस अड्डा। संवाद
कुरुक्षेत्र। राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब पैदल नहीं चलना पड़ेगा, इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से अहम कदम उठाया गया है। जिले के विद्यार्थियों को नए सत्र से विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना को प्रदेश सरकार की ओर से जनवरी में लागू किया गया था।
विज्ञापन


इस योजना का लाभ पहली से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को मिलेगा, जो कि परिवहन की बसों में सफर कर सकेंगे। योजना के तहत तीन किलोमीटर या उससे ज्यादा दूरी वाले विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। इसको लेकर शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर जल्द ही विद्यार्थी निशुल्क परिवहन सुरक्षा योजना को लागू करने के निर्देश भी दिए हैं। हालांकि शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या को बढ़ाने के लिए पहले से काम भी किया जा रहा था।
विज्ञापन





एमआईएस पोर्टल पर होगा विद्यार्थियों का ब्योरा
विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना का लाभ लेने वाले विद्यार्थियों का ब्योरा एमआईएस पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा, जिसमें उसके घर से लेकर स्कूल तक की दूरी भी दर्ज होगी। साथ ही इसके लिए रूट मैप भी विद्यार्थियों की संख्या को देखकर तैयार किया जाएगा। जिस रूट पर विद्यार्थियों की संख्या कम होगी वहां मिनी बस रूट पर उतारी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




कई संस्थानों के विद्यार्थियों को पहले भी मिल रही परिवहन सेवाएं
कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की ओर से पहले भी विद्यार्थियों को परिवहन सेवाएं दी गई है। जिले के कई शिक्षण संस्थानों तक विद्यार्थियों को पहुंचाने में परिवहन अहम भूमिका निभा रहा है। इन संस्थानों में आईआईटी उमरी, केंद्रीय विद्यालय मथाना, डाइट पलवल, राजकीय महिला महाविद्यालय पलवल जैसे संस्थानों के नाम शामिल है।


अभी नहीं मिला कोई भी आवेदन : शेर सिंह
रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि अभी विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना के लिए कोई भी आवेदन नहीं मिला है, साथ ही रोडवेज निदेशालय की ओर से आने वाले आदेश का भी इंतजार किया जा रहा है, जबकि ड्यूटी निरीक्षक सतीश शर्मा का कहना है कि शिक्षण संस्थानों के लिए पहले से नौ बसें लगाई गईं है, जिसका फायदा विद्यार्थियों को मिल रहा है। इन बसों में सात बसें छात्राओं और दो बसें छात्रों के लिए लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed