फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now the Haryana Sikh Gurdwara Management Committee will set up an open court on the lines of the state government

Kurukshetra News: अब प्रदेश सरकार की तर्ज पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी लगाएगी खुला दरबार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Now the Haryana Sikh Gurdwara Management Committee will set up an open court on the lines of the state government
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी अब प्रदेश सरकार की तर्ज पर खुले दरबार लगाएगी, जिसे गुरुघरों व अन्य संस्थानों के संचालन को लेकर कमेटी सदस्यों, कर्मचारियों व संगत की किसी भी प्रकार की समस्या का मौके पर निदान किया जाएगा। ये खुले दरबार हर माह 10, 20 व 30 तारीख को लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

पहला खुला दरबार प्रधान महंत करमजीत सिंह की अध्यक्षता में 20 जून सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक सिख मिशन स्थित कमेटी के मुख्यालय में लगाया जाएगा। शनिवार को कमेटी की हुई मीटिंग में महासचिव गुरविंद्र सिंह धमीजा ने यह प्रस्ताव रखा, जिस पर सहमति बनी तो हर माह तीन बार ये दरबार लगाए जाने तय किए गए। इसमें गुरुघरों व अन्य संस्थानों के मैनेजर, स्टाफ व अन्य संबंधित कर्मचारी भी शामिल होंगे। वहीं, बैठक में सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने खुलकर विचार रखे तो कई प्रकार की गलतफहमियां भी दूर हुईं।
विज्ञापन

महासचिव पद को लेकर कमेटी में पड़ी रार को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा सुलह कराई गई, जिसके बाद यह कमेटी की पहली बैठक थी, जिसमें गुरविंद्र सिंह धमीजा को दोबारा से महासचिव की पावर दी गई तो उन्हें विधिवत कुर्सी पर भी बैठाया गया। वहीं, बैठक में धमीजा ने कहा कि आपस में किसी प्रकार की गलतफहमी नहीं रहनी चाहिए और हर बात स्पष्ट हो।
विज्ञापन
विज्ञापन



अटके काम अब पकड़ेंगे गति : धमीजा
महासचिव गुरविंद्र सिंह धमीजा का कहना है कि किन्हीं गलतफहमियों की वजह से आपस में कुछ दूरियां पैदा हो गई थी। इससे गुरुघरों व अन्य संस्थानों के अनेकों कामों पर असर पड़ा था, लेकिन अब ये दूरियां खत्म गई हैं और सभी सदस्य व पदाधिकारी पूरे मन व एकता के साथ आगे बढ़ेंगे तो अटके काम भी गति पकड़ेंगे। कमेटी की ओर से लगाए जाने वाले खुले दरबारों में भी मौके पर ही समस्याओं का समाधान किए जाने के भरसक प्रयास होंगे। कोई भी काम रुकने नहीं दिया जाएगा।


अगले ही दिन पानीपत में होगी कमेटी की बैठक
कमेटी की ओर से जहां 20 जून को मुख्यालय पर खुला दरबार लगाया जा रहा है, वहीं अगले दिन पानीपत में भी कार्यकारिणी की अहम बैठक होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया, सिख मन्योरिटी के चेयरमैन सहित कई अन्य मौजिज लोग भी मौजूद होंगे। बैठक में कमेटी की ओर से भविष्य में किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा किए जाने की संभावना है तो वहीं, 13 जून को मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक के बाद बदले हालात पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed