फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now the general budget of HSGPC will not be passed with Bole So Nihal Satshri Akal, there will be a full debate: Jhinda

अब एचएसजीपीसी का आम बजट बोले सो निहाल सतश्री अकाल के साथ नहीं होगा पास, होगी पूरी बहस : झींडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Now the general budget of HSGPC will not be passed with Bole So Nihal Satshri Akal, there will be a full debate: Jhinda
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी जहां संगत की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए भरसक प्रयास में लगी है वहीं किसी भी तरह का नाजायज खर्च नहीं होने दिया जाएगा। हर खर्च पर पहले गंभीरता से मंथन होगा जिसके बाद ही उसे मंजूरी दी जाएगी। यही नहीं 25 जून को गुरुद्वारा छठी पातशाही में आम बजट की बैठक होगी, जिसमें संस्था के सभी 49 सदस्य शामिल होंगे। आम बजट बोले सो निहाल सतश्री अकाल के साथ पास नहीं होगा, बल्कि पूरी बहस होगी।
विज्ञापन

यह दावा कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने किया। वे शनिवार को कमेटी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद सेवा संभालने वाली हरियाणा कमेटी के पहले आम बजट पर हर बिंदु पर विचार-विमर्श होगा। अगर किसी भी प्रकार का कोई नाजायज खर्च कहीं नजर आया, तो उसे बजट से बाहर कर दिया जाएगा। चुनाव के उपरांत पिछले तीन महीनों में ही संस्था द्वारा 25 करोड़ की एफडी करवाई गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा कमेटी के अधीन खाली भूमि पर बाग लगाए जाएंगे। वीआईपी कल्चर एवं बेवजह होने वाले खर्च पर अंकुश लगाकर ऐसा संभव हो गया, जिसमें संगत ने भी हरियाणा कमेटी का पूरा सहयोग किया है। इसके साथ ही उन्होंने धन-धन साहिब जी गुरु हरगोबिंद साहिब जी महाराज के इस साल मनाए गए प्रकाश पर्व समागम में तीन लाख 29 हजार 668 रुपये की बढ़ोतरी होने पर भी संगत का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा कमेटी का उद्देश्य हर तरह से नाजायज खर्च पर अंकुश लगाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुरु घर की गुल्लक का प्रयोग धर्म प्रचार, शिक्षा क्षेत्र, स्वास्थ्य क्षेत्र, समाज सेवा में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहमदाबाद में विमान हादसे में अकाल मृत्यु के शिकार हुए लोगों की आत्मिक शांति के लिए भी अरदास की गई। इस मौके पर संयुक्त सचिव बलविंदर सिंह भिंडर, कार्यकारिणी समिति मैंबर कुलदीप सिंह मुल्तानी, इंदरजीत सिंह, करनैल सिंह निमनाबाद, मैंबर गुरनाम सिंह लाडी, बलदेव सिंह हाबड़ी, मेजर सिंह, भूपिंदर सिंह लाडी, जोगा सिंह व अतिरिक्त सचिव एवं कार्यालय सचिव सतपाल सिंह डाचर भी मौजूद रहे।



पवित्र स्वरूप के लिए एसजीपीसी एवं दिल्ली कमेटी को लिखा पत्र
झींडा ने बताया कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के पवित्र स्वरूप नि:शुल्क रूप से देने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर एवं दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को एक पत्र लिखा गया है। दोनों ही संस्थाओं को 500-500 श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के पवित्र स्वरूप एवं 21-21 हजार (16-16 हजार पंजाबी भाषा एवं पांच-पांच हजार हिंदी भाषा में) गुटका साहिब नि:शुल्क देने के लिए पत्र लिखे गए हैं।




पंथक विचारों एवं तालमेल बनाने का एसजीपीसी को दिया न्योता
प्रधान ने कहा कि कमेटी ने पंथक विचारों एवं तालमेल बनाने का एसजीपीसी को न्योता दिया है। इसके लिए बकायदा प्रधान हरजिंदर सिंह धामी को पत्र लिखा गया है। उन्होंने कहा कि यह तालमेल पंथक विचारों, धर्म प्रचार एवं हरियाणा प्रदेश में एसजीपीसी के नाम चल-अचल संपत्ति को हरियाणा कमेटी के नाम करवाने के लिए जरूरी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed