{"_id":"68756b3d26dfc4d5280cae7f","slug":"now-the-accused-will-be-identified-through-sketch-grp-will-release-it-soon-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-138840-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अब स्केच से होगी आरोपियों की पहचान, जल्द जारी करेगी जीआरपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अब स्केच से होगी आरोपियों की पहचान, जल्द जारी करेगी जीआरपी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रेलवे जंक्शन पर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने काबू तीनों युवकों को रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद पानीपत जिला अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। जीआरपी की विशेष जांच टीम (एसआईटी) मामले की गहन पड़ताल कर रही है, लेकिन अभी तक सभी आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है।
शेष युवकों की पहचान के लिए जीआरपी उनके स्कैच तैयार कर रही है, इसके लिए काबू आरोपियों व पीड़िता से उनका हुलिया पूछा जा रहा है, वहीं इस मामले को अब कुरुक्षेत्र जीआरपी को सौंपने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। जीआरपी ने जांच को गति देने के लिए जंक्शन के आसपास सक्रिय 20 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन अभी तक अन्य आरोपियों तक पहुंचने में सफलता नहीं मिली। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी निगरानी के आधार पर यह कार्रवाई की गई, लेकिन अभी तक अतिरिक्त आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। जांच में और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
राउंड-अप किए संदिग्धों में एक रेलवे कर्मचारी भी शामिल
वहीं पुलिस ने ठेके पर लगे रेलगाड़ी की सफाई करने वाले कर्मचारी मोहित को भी इस मामले में राउंड अप किया लेकिन पूछताछ व जांच के बाद उसे जीआरपी की ओर से उसे निर्दाेष माना जा रहा है, जिस समय वारदात को अंजाम दिया जा रहा था उस समय मोहित दूसरी रेलगाड़ी की सफाई कर रहा था और सफाई के बाद भजन लाल से अपने अधिकारी की बात करवाकर वहां से चला गया था।
विज्ञापन
सहकर्मी स्तब्ध, भजन की करतूत गले से नहीं उतर रही
आरोपी भजन लाल के सहकर्मी नाम न छापने की शर्त पर बताते हैं कि इस वारदात में भजन का नाम सामने आया तो एक बार तो विश्वास नहीं हुआ कि भजन का नाम भी इस वारदात में आ सकता है। सहकर्मियों का कहना है कि भजन लाल का यह कृत्य उनके लिए अस्वीकार्य है। रेलवे प्रशासन ने उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। वे बताते हैं कि भजन हमेशा से ही अपनी ड्यूटी ईमानदारी से करने वाला रहा है।
- जांच में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। एसआईटी अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है और जल्द ही मामले में और खुलासा किया जाएगा।
- निकिता गहलोत, पुलिस अधीक्षक राजकीय रेलवे पुलिस