फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   now selfi with tree, will make envirenmebt pure, kurukshetra

अब ‘सेल्फी विद ट्री’ से पर्यावरण होगा स्वच्छ और सुंदर

Sun, 17 Jul 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Sun, 17 Jul 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
now selfi with tree, will make envirenmebt pure, kurukshetra
पेड़ - फोटो : logo
हरियाली को बढ़ावा देने और आमजन को पौधारोपण के प्रति प्रोत्साहित करने को लेकर राष्ट्रीय जागरूक युवा संगठन भारत द्वारा विशेष तौर पर अभियान चलाया जाएगा। सामाजिक संगठन ने इस अभियान को सेल्फी विद ट्री का नाम दिया है जिसमें पौधारोपण के साथ-साथ लोगों की सहभागिता भी सामने आएगी, जिससे पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में आमजन की दिलचस्पी बेहतर तरीके से सामने आएगी।   
विज्ञापन


संगठन के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव संदीप कौशिक तथा महेश पांडेय ने बताया कि संगठन द्वारा देशभर में 20 जुलाई से 5 अगस्त तक सेल्फी विद ट्री अभियान चलाया जाएगा। पदाधिकारियों का कहना है कि चूंकि पौधे धरती पर विचरते जीवों के लिए स्वच्छ एवं सुखमय माहौल बनाने में मददगार साबित होते हैं, इसलिए संगठन का ध्येय पर्यावरण संरक्षण एवं शुद्धिकरण के अलावा अधिकतर लोगों को इस अभियान से जोड़कर उन्हें पौधारोपण के प्रति प्रोत्साहित करना भी है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल करना भी बेहद जरूरी है। लिहाजा, सदस्यों द्वारा लोगों को समय-समय पर जागरूक भी किया जाएगा। 
विज्ञापन


देशभर में किया जाएगा पौधारोपण
संगठन देशभर में अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाएगा। इसके लिए प्रत्येक सदस्य को एक-एक तो पदाधिकारी को पांच-पांच पौधे लगाने की जिम्मेवारी दी गई है। वहीं आमजन को भी अभियान में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा पौधे लगाने वाले व्यक्ति को संगठन सम्मानित भी करेगा। इस कार्य में सोशल मीडिया की भी विशेष भूमिका रहेगी। पौधोरोपण के दौरान ली गए सेल्फी को आमजन सोशल मीडिया के जरिये संगठन पदाधिकारियों को भेजेंगे और फिर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इससे पौधारोपण के प्रति आमजन का ध्यान केंद्रित होगा और अभियान को भी गति मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आमजन को करेंगे पौधारोपण के प्रति प्रोत्साहित : मृदुल 
 संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृदुल शर्मा ने बताया कि आज के समय में पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने की निहायत आवश्यकता है, जोकि वृक्षों मे माध्यम से संभव है। इसलिए संगठन ने राष्ट्रीय संयुक्त सचिव संदीप कौशिक के सेल्फी विद ट्री सुझाव को स्वीकार किया है। देशभर में आमजन को इस अभियान से जोड़ेंगे और उन्हें प्रोत्साहित करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed