{"_id":"675359137a9455af030b0fba","slug":"now-representatives-of-khap-panchayats-will-convey-the-message-of-the-holy-book-geeta-to-the-people-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-128001-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अब खाप पंचायतों के प्रतिनिधि जन-जन तक पहुंचाएंगे पवित्र ग्रंथ गीता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अब खाप पंचायतों के प्रतिनिधि जन-जन तक पहुंचाएंगे पवित्र ग्रंथ गीता का संदेश
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। खाप प्रतिनिधियों की बैठक लेते पूर्व ओएसडी कैप्टन भूपेंद्र। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। अब पवित्र ग्रंथ गीता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में अब प्रदेश की खाप पंचायतों के प्रतिनिधि अहम भूमिका निभाएंगे। खाप पंचायतों के 100 प्रतिनिधि एक साथ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहुंचे। इस महोत्सव के मंच पर प्रतिनिधियों ने बेटी का होगा सम्मान, विष मुक्त हो खेत खलियान, खेल का हो मैदान गांव में और गीता का ज्ञान पहुंचे हर गांव में, का संकल्प भी लिया। मुख्यमंत्री नायब सैनी की पहल पर ही ओएसडी विरेन्द्र सिंह खाप के प्रतिनिधियों के साथ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भ्रमण करने के लिए ब्रह्मसरोवर पर पहुंचे।
शुक्रवार को देर सांय प्रदेश की लगभग सभी खाप पंचायतों के प्रतिनिधियों ने सूचना जनसंपर्क भाषा एवं संस्कृति विभाग की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया। यहां पर खाप पंचायतों के प्रतिनिधियों को कुरुक्षेत्र 48 कोस के 182 तीर्थों के इतिहास, भारत के पौराणिक नक्शे के साथ-साथ विभिन्न विभागों की नवीनतम योजनाओं को जानने का अवसर मिला। इन प्रतिनिधियों को उज्बेकिस्तान, तंजानिया के स्टॉल को भी देखने का अवसर मिला। इसके बाद ओडिशा पवेलियन और हरियाणा पवेलियन को देखकर प्रतिनिधियों को पार्टनर राज्य ओडिशा की सांस्कृतिक विरासत और हरियाणा प्रदेश की लुप्त हो रही लोक कलाओं को देखने और जानने का मौका प्रदेश सरकार के प्रयास से मिला है।
ओएसडी विरेंद्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयास से वर्ष 2016 से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है। इस महोत्सव का उद्देश्य है कि पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश हर घर और हर जन तक पहुंचे, क्योंकि इस पवित्र ग्रंथ गीता में जीवन को जीने की राह मिलती है तथा मानव की हर समस्या का समाधान भी इस पवित्र ग्रंथ में है। इसलिए पूरी दुनिया में पवित्र ग्रंथ गीता जैसा कोई भी ग्रंथ नहीं हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 100 प्रतिनिधियों ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के सरस शिल्प, हरियाणा, ओडिशा पवेलियन के साथ-साथ अन्य प्रदर्शन और पवेलियन का अवलोकन किया है। इस भ्रमण के दौरान खाप पंचायतों के प्रतिनिधियों ने पावन भूमि कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर पर बेटी का सम्मान होगा, विष मुक्त खेत-खलियान होगा, खेल का गांव में मैदान होगा और गीता का हर घर और जन को ज्ञान होगा, का संकल्प लेने का काम किया है। यह खाप प्रतिनिधि पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को हर घर और हर जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर पूर्व ओएसडी कैप्टन भूपेंद्र आदि खाप प्रतिनिधि मौजूद थे।