फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now Prof. will hold the additional charge of Vice Chancellor of MDU Rohtak. Somnath Sachdeva

Kurukshetra News: अब एमडीयू रोहतक के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Sat, 21 Feb 2026 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 21 Feb 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Now Prof. will hold the additional charge of Vice Chancellor of MDU Rohtak. Somnath Sachdeva
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा अब कुरुक्षेत्र के साथ एमडीयू रोहतक के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। लोकभवन हरियाणा की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार प्रो. असीम कुमार घोष, राज्यपाल हरियाणा एवं कुलाधिपति, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की ओर से दिए गए आदेश 21 फरवरी से प्रभावी होंगे और कुलपति की नियमित नियुक्ति होने तक लागू रहेगा।
विज्ञापन



कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे एमडीयू में शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध उन्नयन और प्रशासनिक पारदर्शिता को और मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। एमडीयू का अतिरिक्त कार्यभार मिलने पर विश्वविद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा को बधाई दी।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के नेतृत्व में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके मार्गदर्शन में ही विश्वविद्यालय को नैक द्वारा सर्वोच्च ए++ ग्रेड प्राप्त हुआ। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को प्रभावी रूप से देशभर में सर्वप्रथम लागू करने के लिए प्रदेश सरकार ने विश्वविद्यालय को प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित किया। उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने खेल, शोध, पेटेंट, नवाचार और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी अग्रणी स्थान बनाया है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और शोधार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विश्वविद्यालयों के रह चुके कुलपति
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में चार माह तक कार्यभार संभाला। इसी के साथ चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद का दो बार इन्हें कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया, जिसमें दो साल तक कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed