{"_id":"667dfc2a1ea3b12a0d0bb104","slug":"now-passengers-will-be-able-to-travel-from-dharmanagari-to-khatu-shyam-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-120140-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अब धर्मनगरी से खाटू श्याम के लिए सफर कर सकेंगे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अब धर्मनगरी से खाटू श्याम के लिए सफर कर सकेंगे यात्री
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र नया बस अड्डा। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। अब धर्मनगरी से खाटू श्याम के लिए यात्री सफर कर सकेंगे। यह बस सेवा अंबाला कैंट से कुरुक्षेत्र और 152डी हाईवे होते हुए नारनौल से खाटू श्याम के लिए एक जुलाई से चलेगी। यह बस सुबह सात बजकर 50 मिनट पर अंबाला कैंट से चलेगी, जो कि आठ बजकर 50 मिनट पर कुरुक्षेत्र पहुंचेगी और पिहोवा 152डी से होते हुए नारनौल, पलसाना होते हुए खाटू श्याम में शाम चार बजे पहुंचेगी।
वहीं अगले दिन सुबह खाटू श्याम से आठ बजे चलेगी और कुरुक्षेत्र से होते हुए वापस अंबाला कैंट पहुंचेगी। इस बस के चलने से अंबाला कैंट, शाहाबाद, कुरुक्षेत्र, जींद, रोहतक, महेंद्रगढ़ जाने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा। कुरुक्षेत्र से बाबा खाटू श्याम धाम का किराया 450 रुपए निर्धारित किया गया है। इस बस को चलाए जाने की मांग सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के साथ-साथ रोडवेज यूनियनों की ओर से भी की जा रही थी।
यूनियन की ओर से की जा रही थी मांग
ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन डिपो के प्रधान नरेंद्र पांचाल व सचिव रणजीत करोड़ा ने बताया कि बाबा खाटू श्याम के भक्तों की मांग और यूनियन की मांग पर इस बस सेवा को शुरू किया गया है। इस बस को शुरू करने के लिए यूनियन लंबे समय से मांग कर रही थी।