{"_id":"57f2af984f1c1b8c3226fcc7","slug":"now-multi-story-building-will-read-daughters-will-upgrade-the-school-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में पढ़ेंगी बेटियां, स्कूल होंगे अपग्रेड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में पढ़ेंगी बेटियां, स्कूल होंगे अपग्रेड
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Tue, 04 Oct 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंदगी और बदबू के बीच पढ़ रही राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राएं अब मल्टी स्टोरी स्कूल में पढ़ेंगी। पुरानी इमारत को गिर कर यहां मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। शिक्षा विभाग के अधिकारी पुराने भवन को गिराने के लिए पहले व्यवस्था की जांच करेंगे। इसके लिए टीम दो तीन दिन में स्कूल का निरीक्षण करेगी। इस स्कूल के अलावा हल्के के कई सरकारी स्कूलों में सुविधाएं बेहतर करने के प्रस्तावों को भी हरी झंडी मिल गई है। जिसके तहत ज्योतिसर के स्कूल के लिए 35 लाख रुपये की ग्रांट जारी की गई है। अन्य स्कूलों में कमरों का निर्माण कराने के लिए 50 लाख रुपये जारी किए गए हैं। इसके अलावा हथीरा-बारना के स्कूलों को भी अपग्रेड किया जाएगा। यह दावा कुरुक्षेत्र विधायक सुभाष सुधा ने किया है।
विधायक सुधा ने बताया कि शहर की पुरानी सब्जी मंडी के पास स्थित राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की पुरानी इमारत को गिराकर मल्टी स्टोरी स्कूल का निर्माण किया जाएगा। इस पूरे काम का निरीक्षण शिक्षा की टीम करेगी। विधायक सुधा ने बताया कि हल्के के स्कूलों में सुविधाएं और विकास कार्यों को लेकर सेकेंडरी शिक्षा विभाग के निदेशक सीजी रजनीकांतन से मुलाकात की थी। इसके बाद थानेसर हलके के स्कूलों में सुविधाएं उपलब्ध करवाने के कई प्रस्ताव शिक्षा विभाग के अधिकारियों को समक्ष रखे। विधायक ने बताया कि शिक्षा विभाग ने इन प्रस्तावों पर अपनी मोहर लगा दी है।
बेटियों के लिए बनेगी आधुनिक लैब और लाइब्रेरी
विधायक ने बताया कि शहर की गर्ल्स स्कूल के लिए मल्टी स्टोरी भवन के बेसमेंट में पार्किंग बनाई जाएगी। साथ ही बेटियों की पढ़ाई में कोई दिक्कत न आए इसके लिए आधुनिक लैब और लाइब्रेरी भी बनाई जाएगी। जब तक भवन का निर्माण होगा, तब तक इस स्कूल को कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के गेट नंबर दो के पास बने राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चलाया जाएगा।
विज्ञापन
इन स्कूलों की भी सुधरेगी हालत
विधायक सुधा ने बताया कि ज्योतिसर स्कूल के नवीनीकरण के लिए शौचालय, चार-दीवारी सहित अन्य व्यवस्था के लिए 30 लाख 90 हजार और एक कमरे के निर्माण के लिए 3 लाख 60 हजार की अनुदान राशि खर्च की जाएगी। इसके अलावा किरमिच राजकीय स्कूल में 1 कमरे के लिए 3 लाख 60 हजार, रतगल में 6 कमरों के लिए 21 लाख 50 हजार, गांधी नगर राजकीय स्कूल में 3 कमरों के लिए 10 लाख 25 हजार, देवीदासपुरा के प्राइमरी विंग में एक कमरे के 3 लाख 60 हजार और मिडिल स्कूल में 2 कमरों के लिए 7 लाख 20 हजार, फौजी कॉलोनी राजकीय स्कूल में एक कमरे के निर्माण के लिए 3 लाख 60 हजार की राशि जारी कर दी है। विधायक ने कहा कि हथीरा और बारना स्कूल को अपग्रेड करने के प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री के पास भेजा गया है। खेड़ी रामनगर, डेरा दिल्ली वाला के प्राइमरी स्कूल और सेक्टर 13 के राजकीय प्राइमरी स्कूल में मुरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश जारी किए जा चुके है। इसके अलावा ज्योतिसर में 12 कमरों की रिपेयर का कार्य शुरू किया जाएगा। भवानी खेड़ा राजकीय स्कूल को भी अपग्रेड किया जाएगा।
2 करोड़ 77 लाख के बजट से स्वच्छ होगा शहर
विधायक ने कहा कि नगर निकाय विभाग प्रधान सचिव आनंद मोहन शरण व अन्य अधिकारियों से थानेसर शहर को स्वच्छ बनाने के लिए संसाधनों को खरीदने के विषय पर बैठक की गई। इस बैठक में शहर के सेक्टरों, पार्कों, वार्डों और ब्रह्ममसरोवर के आसपास के क्षेत्र को अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती समारोह से पहले स्वच्छ बनाने के लिए संसाधनों को खरीदने हेतू 2 करोड़ 77 लाख रुपये के बजट को मंजूरी दे दी है।