फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now meritorious students will be able to get free education in Shrimadbhagvadgeeta Senior Secondary School.

Kurukshetra News: अब श्रीमद्भगवद्गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मेधावी विद्यार्थी ग्रहण कर सकेंगे निशुल्क शिक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Now meritorious students will be able to get free education in Shrimadbhagvadgeeta Senior Secondary School.
कुरुक्षेत्र। श्रीमद्भगवद्गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पूर्व छात्र संघ द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा देने को लेकर योजना तैयार की गई है। इसमें मेधावी विद्यार्थियों को दूसरे विद्यार्थियों की भांति सुविधाएं मिलेंगी। पूर्व छात्र संघ से जुडे और विद्यालय प्रबंधक अशोक रोशा ने बताया कि सीबीएससी बोर्ड से चलाए जा रहे गीता विद्यालय का अपना एक इतिहास है। पूर्व छात्रों द्वारा समय-समय पर समाज सेवा में अनेक प्रकल्प चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में यह निर्णय लिया है कि मेधावी विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा मुहैया कराने का जिम्मा संघ के सदस्य उठाएंगे।
विज्ञापन

प्राचार्य अनिल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि पूर्व छात्रसंघ मेधावी छात्रों को शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। इसके तहत दाखिल विद्यार्थियों को विद्यालय के छात्रावास में भी निशुल्क रहने, खाने एवं पढ़ने के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन विद्यार्थियों की मेंटरिंग और काउंसलिंग पूर्व छात्रों के माध्यम से ही की जाएगी। विद्यार्थियों पर किसी तरह का बोझ नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed