फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now Haryana committee will have to present the record before the judicial commission

Kurukshetra News: अब न्यायिक आयोग के समक्ष हरियाणा कमेटी को पेश करना होगा रिकार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Now Haryana committee will have to present the record before the judicial commission
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को अब हरियाणा सिख गुरुद्वारा न्यायिक आयोग के समक्ष रिकाॅर्ड पेश करना होगा। इसके लिए आयोग ने 2 सितंबर की तारीख तय की है। रिकाॅर्ड के साथ हरियाणा कमेटी की ओर से पक्ष भी रखा जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को आयोग में हरियाणा कमेटी के लिए चल रहे विवाद की सुनवाई हुई जिसमें दादूवाल ग्रुप की ओर से गुरमीत सिंह सहित कई लोग पेश हुए तो वहीं कमेटी की ओर से कुलदीप सिंह मुलतानी व अतिरिक्त सचिव राजपाल सिंह पेश हुए। आयोग ने दोनों पक्षों की सुनवाई करते हुए हरियाणा कमेटी को 2 सितंबर को सुनवाई के दौरान कमेटी की ओर से दिए गए अब तक आदेशों का पूरा रिकार्ड पेश करने को कहा है।
विज्ञापन

यही नहीं कार्यकारिणी की ओर से लिए गए फैसले व जरनल हाउस का रजिस्टर भी उपस्थित करना होगा, ताकि गहराई से जांच की जा सके। बताया जा रहा है कि सुनवाई के दौरान दादूवाल पक्ष ने कमेटी की ओर से यह भी पक्ष रखा कि अभी भी गैर कानूनी तरीके से पदों पर लोगों को रखा हुआ तो वे फैसले भी ले रहे हैं। मुख्य तौर पर कार्यकाल 17 जुलाई को खत्म हो जाने के बावजूद भी एक मुख्य पद पर पदाधिकारी बने हुए हैं। इस पर कमेटी को अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 मई को जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा कमेटी के प्रधान बने थे। जहां उनकी प्रधानगी को ही अकाल पंथक मोर्चा चुनौती दे चुका है। वहीं प्रधान झींडा ने विवाद के बीच सब कमेटियां भी भंग कर दी थीं। इसके बाद विवाद और बढ़ गया था। ऐसे में कुछ सदस्यों ने न्यायिक आयोग का दरवाजा खटखटाया था। आयोग ने पहली सुनवाई के लिए 25 अगस्त की तारीख तय की थी जिसके चलते सोमवार को दोनों पक्ष आयोग के समक्ष पेश हुए। अब अगली सुनवाई 2 सितंबर को होगी, जिस पर सभी की निगाहें टिक गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed