{"_id":"68869f9d1afe05865802b844","slug":"now-geeta-sthali-kurukshetra-will-become-a-role-model-in-cleanliness-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-139532-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अब स्वच्छता में रोल मॉडल बनेगा गीता स्थली कुरुक्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अब स्वच्छता में रोल मॉडल बनेगा गीता स्थली कुरुक्षेत्र
Mon, 28 Jul 2025 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 28 Jul 2025 03:22 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला गीता जयंती और अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के चलते विश्व पटल पर एक विशिष्ट पहचान बना चुका है, अब स्वच्छता में भी नई मिसाल कायम करने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इसे स्वच्छता में रोल मॉडल बनाने के लिए विशेष योजना और रणनीति तैयार की जा रही है।
स्वच्छता अभियान को लेकर रविवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि अगले सप्ताह सभी विभागों के अधिकारियों के साथ एक बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री के विशेष कार्यकारी अधिकारी भारत भूषण भारती विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में सभी प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आगामी विस्तृत कार्य योजना तैयार की जाएगी।
स्वच्छ भारत मिशन के जिला प्रभारी सुभाष चंद्र ने कहा कि स्वच्छता केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक व शैक्षणिक संस्थानों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की। उनका कहना है कि जैसे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव ने कुरुक्षेत्र की पहचान बनाई है, वैसे ही स्वच्छता में भी यह शहर अग्रणी बन सकता है। बैठक के बाद सुभाष चंद्र ने जिला स्तरीय टास्क फोर्स के सदस्यों के साथ भी बैठक कर जरूरी विचार-विमर्श किया। इस मौके पर समाजसेवी अवनी गुप्ता, सुनील वर्मा, बलबीर सूद, नवाब संधू और कुलदीप कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।