फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   now everyone cam watch live aarti on internet

इंटरनेट पर लाइव दिखाई देगी गीता आरती

Thu, 25 Feb 2016 01:00 AM IST
सेवा सिंह कुरुक्षेत्र
सेवा सिंह कुरुक्षेत्र Updated Thu, 25 Feb 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
now everyone cam watch live aarti on internet

उन्हें न केवल महाभारतकालीन इन तीर्थों की पूरी जानकारी मिल पाएगी बल्कि वह प्रोजेक्टर पर वीडियो के जरिए इनके साक्षात दर्शन भी कर सकेंगे। इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ब्रह्मसरोवर तट पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड कार्यालय के समीप ही एक सेंटर स्थापित करेगा। लगभग 3 लाख रुपए की लागत से बनाए जा रहे इस सेंटर के लिए न केवल एक योजना तैयार की गई है बल्कि इसकी स्थापना को लगभग एक सप्ताह में ही अंतिम रुप दे दिया जाएगा। इस सेंटर पर कुरुक्षेत्र के पूरे मानचित्र के अलावा यहां स्थित विभिन्न तीर्थ व पर्यटन स्थलों की भी पूरे विवरण के साथ जानकारी दी जाएगी। यहीं पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कक्ष स्थापित किया जाएगा, साथ ही उन्हें जानकारी देने के लिए गाइड का प्रबंध भी किया जाएगा।

विज्ञापन

विदेशी पर्यटक यू ट्यूब पर बोलेंगे गीता के श्लोक

सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से यहां आने वाले पर्यटकों को गीता के सभी श्लोकों से अवगत करवाया जाएगा तो वहीं उन्हें बाद में यह श्लोक बुलवाए भी जाएंगे। पर्यटकों के द्वारा बोले जाने वाले श्लेक यू ट्यूब पर डाले जाएंगे, जिससे पूरे विश्वभर में गीता के श्लोक पहुंचेंगे तो वहीं पर्यटकों में भी रूचि बढ़ेगी।

विज्ञापन

लाइव दिखाई देगी गीता आरती

हरिद्वार पर गंगा आरती की तर्ज पर गीता जयंती के बाद हर रोज ब्रह्मसरोवर तट पर की जा रही गीता आरती भी इस केंद्र के माध्यम से इंटरनेट पर लाइव दिखाई जाएगी। यहीं नहीं केंद्र पर आने वाले पर्यटकों को गीता के श्लोकों की गीतावाणी के नाम से सीडी भी फ्री में बांटी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गीता प्रचार व पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास 

जिला सूचना अधिकारी विनोद कुमार सिंगला का कहना है कि विभाग ने गीता के देश व विदेश में अधिक से अधिक प्रचार व कुरुक्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किया है। यह योजना जल्द ही सिरे चढ़ जाएगी, जिसके लिए लगभग छह माह से अधिक समय से कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed