{"_id":"572b96924f1c1ba27b5cced1","slug":"now-download-roll-no-from-website","type":"story","status":"publish","title_hn":"..अब वेबसाइट से ही डाउनलोड कर सकेंगे रोल नंबर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
..अब वेबसाइट से ही डाउनलोड कर सकेंगे रोल नंबर
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 06 May 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केयू के छात्र अब घर बैठे की यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से अपने रोल नंबर डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए अब छात्रों को भटकना नहीं पडेगा। इस पहल से केयू से संबंधित सभी छात्रों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। बाकायदा इसके लिए कुलपति द्वारा परीक्षा शाखा को निर्देश दे दिए गए है। जारी निर्देशों की पालना मई व जून में शुरू हो रही यूजी व पीजी की परीक्षाओं के लिए प्राईवेट, रिअपीयर, कम्पार्टमेंट के रूप में शुरू हो जाएंगी।
केयू के विद्यार्थी अपने घर में बैठकर ही वेबसाइट से रोल नंबर डाउनलोड कर सकेंगे। डाउनलोड करने के बाद वे इसका प्रिंट निकालकर इस पर एक फोटो लगाकर परीक्षा केन्द्र अधीक्षक से सत्यापित करवाएंगे। किसी भी विद्यार्थी को रोल नंबर लेने के लिए विश्वविद्यालय में आने की जरूरत नहीं है। परीक्षा नियंत्रक पंकज गुप्ता ने बताया कि सभी प्राईवेट, रिअपीयर, कम्पार्टमेंट परीक्षार्थियों के डुप्लीकेट रोल नंबर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। जिन विद्यार्थियों के रोल नंबर न पहुंचे वे विश्वविद्यालय की वेबसाईट केयूकेडॉटएसीडॉटइन पर जाकर क्लिक करें व संबंधित कक्षा का रोल नम्बर एक फोटो लगाकर परीक्षा केन्द्र के अधीक्षक से सत्यापित करवाएं। केन्द्र अधीक्षक परीक्षार्थी का विवरण कट लिस्ट से देखकर रोल नंबर सत्यापित कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की पीजी परीक्षाएं जल्द ही शुरू होने वाली हैं। परीक्षा से पूर्व विद्यार्थियों को परेशानी न हो इसके लिए ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने रोल नंबर डिजीटल फार्मेट में उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।
विद्यार्थियों की समस्याएं दूर करना पहली प्राथमिकता: कुलपति
कुलपति प्रो. कैलाश चंद्र शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता है। परीक्षा के दौरान विद्यार्थी रोल नंबर की बजाए मन लगाकर पढ़ाई करें इसलिए ही परीक्षा से संबंधित रोल नंबर को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा के ऑटोमेशन की दिशा में यह पहला कदम है। विद्यार्थियों के हित में जल्द और महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे।
विज्ञापन
ऐसे कर सकेंगे रोल नंबर डाउन लोड
परीक्षा देने वाले विद्यार्थी को अगर रोल नंबर नहीं मिलता है तो वे डुप्लीकेट रोल नंबर के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट केयूकेडॉटएसीडॉटइन पर क्लिक करेंगे और होमपेज पर एग्जाम लिंक पर क्लिक करके अपने नाम, पिता के नाम व कक्षा से ही रोल नंबर ढूंढकर डाउनलोड कर सकेंगे।