फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now cuts will not be made under the cover of moisture, agreement reached between farmers, millers and administration

Kurukshetra News: अब नमी की आड़ में नहीं लगाया जाएगा कट, किसान, मिलर्स व प्रशासन के बीच बनी सहमति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Now cuts will not be made under the cover of moisture, agreement reached between farmers, millers and administration
शाहाबाद। बातचीत करते  किसान यूनियन के पदाधिकारी व राइस मिलर्स। विज्ञ​प्ति
शाहाबाद। धान में नमी को लेकर लगाए जा रहे कट पर किसान, राइस मिलर्स एवं प्रशासन में सहमति बन गई है। मार्केट कमेटी कार्यालय में सचिव कृष्ण कुमार मलिक की अगुवाई में संयुक्त प्रेसवार्ता की गई। इसमें किसानों की तरफ से भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक कार्यकारी प्रधान जसबीर सिंह मामू माजरा, प्रेस प्रवक्ता राकेश बैंस एवं ब्लॉक प्रधान हरकेश खानपुर सम्मिलित हुए, वहीं राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रधान सुमित अग्रवाल, अंकित बंसल एवं अभय वधवा ने भी शिरकत की।
विज्ञापन

बातचीत करते हुए मार्केट कमेटी के सचिव कृष्ण कुमार मलिक ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार धान की फसल का 17 प्रतिशत की नमी तक का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। उन्होंने बताया कि 17 प्रतिशत नमी तक की फसल पर कोई आढ़ती अथवा कोई भी राइस मिलर किसी तरह का कोई पेमेंट कट नहीं लगाएगा। सचिव ने कहा कि सरकार द्वारा तय धान के 2320 रुपए प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य के हिसाब से किसान को उसकी फसल की पूरी कीमत दी जाएगी।
विज्ञापन

अगर कोई भी आढ़ती अथवा राइस मिलर नमी की आड़ में किसान को पेमेंट कट लगाएगा तो उसके खिलाफ न केवल लाइसेंस रद्द करने जैसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी अपितु मुकदमा भी दर्ज करवाया जाएगा। सचिव ने किसानों को पेमेंट कट लगाने अथवा कट की मांग करने वालों के खिलाफ लिखित में शिकायत देने की बात कही। उपस्थित राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी मार्केट कमेटी के सचिव की बात पर पूर्णतः सहमति जताई। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के लेखाकार जितेंद्र कुमार, मंडी सुपरवाइजर हरिंदर सिंह, रणवीर सिंह एवं नीलामी अभिलेखक सुनील कुमार भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed