फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   now city will not be jam, will construct elivated railway track

शहर में नहीं लगेगा जाम, बनेंगी एलीवेटेड रेलवे लाइन

Thu, 26 Nov 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Thu, 26 Nov 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
now city will not be jam, will construct elivated railway track
शहरवासियों की राह अब कोई रेलगाड़ी नहीं रोक पाएगी। शहर में कोई फाटक भी नहीं होगा। शहर में मौजूद पांचों रेलवे फाटकों पर अब एलीवेटिड रेलवे ट्रैक बनाने पर सीएम ने आश्वासन दे दिया है।
विज्ञापन


जल्द ही यह प्रस्ताव बनाकर रेलवे मंत्रालय को भेजा जाएगा। लड़कियों के लिए एक और गर्ल्स स्कूल, केयू में साइकिलिंग ट्रैक बनने का रास्ता भी साफ हो गया है। इन तीनों प्रोजेक्ट को लेकर मंगलवार को स्थानीय विधायक सुभाष सुधा ने सीएम मनोहर लाल से चंडीगढ़ में मुलाकात की।
विज्ञापन


पांच फाटक हैं समस्या
धर्मनगरी में से गुजर रहे कुरुक्षेत्र-कैथल रेलवे मार्ग पर शहर में ही पांच फाटक हैं। इनमें थर्ड गेट, एलएनजेपी सिविल अस्पताल के सामने, बिरला मंदिर के सामने, अंबेडकर चौक के सामने और पुराना बस स्टैंड पर रेलवे फाटक हैं। कुरुक्षेत्र से कैथल, नरवाना, जयपुर आदि की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों के आवागमन के दौरान इन फाटकों को बंद कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे शहर दो हिस्सों में बंट जाता है। पुराना थानेसर शहर और रेलवे लाइन से इस ओर के लोगों का आवागमन पूरी तरह थम जाता है। शहरवासियों के लिए यह पिछले कई दशकों से बड़ा मुद्दा बना हुआ है। शहर के बीच से गुजर रही यह रेलवे लाइन शहरवासियों के लिए सबसे बड़ी समस्या है। अब इस समस्या के समाधान की उम्मीद दिख रही है।

मेट्रो की तर्ज पर बनेंगी एलीवेटेड रेलवे लाइन
विधायक सुभाष सुधा ने बताया कि कुरुक्षेत्र-कैथल मार्ग को मेट्रो ट्रेन की तर्ज पर एलीवेटेड रेलवे लाइन के रूप में विकसित किया जाए। सभी फाटकों पर आरओबी रेलवे ओवरब्रीज या अंडरपास बनना संभव नहीं है।


इसलिए इस ट्रैक को ही एलीवेटेड रेलवे ट्रैक बनाने पर विचार किया जा रहा है। इससे ट्रेन शहर के ऊपर से गुजर जाएगी और नीचे रास्ता खुला रहेगा। इसका प्रोपोजल भेजने के लिए सीएम ने हरी झंडी दे दी है। अब इसे रेलवे को भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी आने के बाद कार्य शुरू हो जाएगा।
 
लड़कियों के लिए बनेगा स्कूल, साइक्लिंग ट्रैक को भी मिली मंजूरी
इसी तरह शहर में लड़कियों के लिए एक ही राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल है। सेक्टरों की ओर कोई स्कूल न होने के कारण लड़कियों को परेशानी होती है। लड़कियों की समस्या को दूर करने के लिए एक और गर्ल्स कॉलेज खोलने के प्रस्ताव पर को भी सीएम मनोहर लाल ने मंजूरी दे दी है।

इसका भी जल्द प्रोपोजल तैयार कर भेजा जाएगा। साइकिलिंग के खिलाड़ी मांग कर रहे थे कि शहर में साइकिलिंग ट्रैक होना चाहिए। इस मांग को भी स्थानीय विधायक सुभाष सुधा ने सीएम के सामने उठाया। सीएम ने केयू में यह ट्रैक बनाने के लिए मंजूरी दे दी है।


तीर्थ यात्रियों को मिलेगा बड़ा पाव, सांभर
धर्मनगरी में आने वाले लोगों को अब सस्ता और गुणवत्तापरक भोजन मिलेगा। चार जून को आयोजित हुई विकास रैली में की गई घोषणा के अनुसार अब दाल-चावल के लिए भी व्यवस्था कर दी गई है। प्रदेश सरकार ने इसके लिए बंगलूरु की कंपनी अक्षय पात्र के साथ अनुबंध करने की तैयारी कर ली है।

सबकुछ ठीक रहा तो दो-चार दिन में अनुबंध हो जाएगा। इसके बाद कंपनी अपना कार्य शुरू कर देगी। इस कंपनी को केडीबी के साथ लगते कार्यालय में स्थान दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह कंपनी 15 रुपये में नाश्ता, जबकि 20 रुपये में लंच और डिनर की थाली देगी।


 नाश्ते में बड़ा पाव, सांभर बड़ा, इडली आदि तो रहेंगी। भोजन की थाली में दाल, चावल और चपाती होगी। संभावना है कि 21 दिसंबर को इस योजना का शुभारंभ सीएम मनोहर लाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed