फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now children will have to pay full fare if they travel in AC bus

Kurukshetra News: अब एसी बस में सफर करने पर बच्चों का लगेगा पूरा किराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Now children will have to pay full fare if they travel in AC bus
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र डिपो में खड़ी एसी बस। संवाद
कुरुक्षेत्र। अब एसी बसों में सफर करने पर जहां बच्चों का पूरा किराया लिया जाएगा तो वहीं बुजुर्गों की भी जेब ढीली होगी। बुजुर्गों का वरिष्ठ नागरिक कार्ड इन बसों में काम नहीं आएगा और उन्हें भी पूरा किराया देना होगा। इस संबंध में रोडवेज निदेशालय की ओर से सभी रोडवेज डिपो प्रबंधकों को पत्र लिखकर नए निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो में पिछले करीब छह माह से एसी बसें मिलनी शुरू हुई थी। वर्तमान में 10 एसी बसें हैं जिनमें से नौ कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो और एक पिहोवा सब डिपो के पास है। एसी बसों में सफर करने पर अब तीन से 12 साल के बच्चों और वरिष्ठ नागरिक का पूरा टिकट देना होगा, जबकि पहले तीन से 12 साल के बच्चों और बुजुर्गों को आधे टिकट का किराया ही देना होता था। हालांकि एसी बसों में पत्रकार को चार हजार किलोमीटर तक सफर और आपातकाल के दौरान प्रभावित व्यक्ति को 75 प्रतिशत छूट होगी जबकि पूर्व विधायक के 60 साल होने या फिर उससे अधिक होने पर उनके साथ एक सहायक भी सफर कर सकेगा।
विज्ञापन




व्यवस्था बनाए रखने के लिए जारी हुआ आदेश : ईश्वर सिंह
ट्रैफिक इंचार्ज ईश्वर सिंह का कहना है कि एसी बसों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए अब एसी बसों में तीन से 12 वर्ष के बच्चों और बुजुर्गों का टिकट लगेगा। इसके लिए विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है। जबकि पत्रकार और विधायक को सफर करने के लिए दी गई सुविधा जारी रहेगी जबकि सामान्य बसों में बच्चों और बुजुर्गों को मिलने वाली सुविधाएं जारी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed