{"_id":"65d906362ad30e482f088649","slug":"now-chaduni-group-will-unite-sksm-formed-11-member-committee-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-114116-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अब चढूनी गुट एसकेएसम को करेगा एकजुट, बनाई 11 सदस्यीय कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अब चढूनी गुट एसकेएसम को करेगा एकजुट, बनाई 11 सदस्यीय कमेटी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट अब किसान आंदोलन को मजबूत करने के लिए शीष नेतृत्व तैयार करने की पहल करेगा। इसके लिए एसकेएम व एसकेएम गैर राजनीतिक के अलावा अन्य किसान संगठनों को भी एक मंच पर लाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए 11 सदस्यीय कमेटी भी बनाई गई है। शुक्रवार को चढूनी गुट की कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें यह फैसला लिया गया, ताकि एक शीर्ष मंच पर आंदोलन लड़ा जा सके।
गुरनाम सिंह चढूनी ने बैठक के बाद वीडियो संदेश भी जारी किया और कहा कि वे पूरे आंदोलन व सरकार के रवैये पर नजरें टिकाए हुए हैं। सरकार आंदोलन को कमजोर करने के ही प्रयासों में है, लेकिन किसान संगठनों को एक होकर ही आंदोलन को मजबूत करना होगा। इसके लिए एसकेएम व एसकेएम गैर राजनीतिक तथा अन्य संगठनों का एक होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि एकजुटता से ही आंदोलन को और मजबूती दी जा सकती है। वहीं चढूनी ने किसानों को संयम रखने की अपील करते हुए कहा कि वे आंदोलन के दौरान किसी प्रकार का उपद्रव न करें। उन्होंने सरकार को भी चेताया है कि किसानों पर अत्याचार करके इस तरह से दबाने का प्रयास न किया जाए। उन्होंने दाता सिंह व खन्नौरी बार्डर पर की गई सरकार की ओर से कार्रवाई की निंदा की और कहा कि सरकार ऐसा कर किसानों को उकसा रही है, लेकिन किसानों को ऐसे मौके पर सयंम रखने की जरूरत है। एकजुटता के लिए बनाई गई कमेटी सभी संगठनों तक पहुंचेंगी और इसके बाद शीर्ष नेतृत्व तैयार किया जाएगा, जिसके द्वारा लिया जाने वाला हर फैसला मान्य होगा। इस दौरान कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह मथाना, प्रवक्ता राकेश बैंस, कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष कृष्ण कलाल माजरा, प्रिंस वड़ैच सहित कोर कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।