फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   now administration also came on streets, After the Chief Minister's initiative in Kurukshetra

Haryana: कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री की पहल के बाद अब प्रशासन भी उतरा सड़कों पर, डीसी ने उठाया कचरा

Sat, 30 Nov 2024 02:17 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 30 Nov 2024 02:17 PM IST
सार

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने भी स्वच्छता अभियान चलाया और कहा कि मुख्यमंत्री की इस पहल को पूरी तरह से सिरे चढ़ाते हुए धर्मनगरी को चमकाया जाएगा। उन्होंने शनिवार को धर्मनगरी स्वच्छ बनाने के लिए अभियान की शुरूआत सर्कट हाउस से की।

विज्ञापन
now administration also came on streets, After the Chief Minister's initiative in Kurukshetra
कुरुक्षेत्र डीसी - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव से एक दिन पहले 27 नवंबर को मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को पूरी तरह से स्वच्छ बनाने की पहल के बाद अब जिला प्रशासन भी पूरी तरह से हरकत में हैं। शहर के बनाए 18 क्षेत्रों की हर रोज न केवल जिला उपायुक्त नेहा सिंह रिपोर्ट ले रही है बल्कि शनिवार को वे खुद भी इस अभियान में आगे आई।

विज्ञापन


उन्होंने खुद ग्रीन बेल्टों से लेकर खाली प्लाटों से भी कचरा उठाया तो वहीं अन्य अधिकारी भी जुटे रहे। करीब दो घंटे तक अलग-अलग क्षेत्रों में यह अभियान चलाया गया तो वहीं इससे पहले उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए और कहा कि स्वच्छता को लेकर लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। तत्काल कार्रवाई की जाएगी। यहां तक कि हर रोज रिपोर्ट देने में आनाकानी करने पर भी कार्रवाई होगी। वहीं जिला उपायुक्त की सख्ती व आह्वान के चलते न केवल अधिकारी बल्कि कईं संस्थाएं भी सहयोग करती दिखाई दी। उपायुक्त ने कहा कि अब धर्मनगरी को पूरी तरह से स्वच्छ बनाकर ही रहेंगे।
विज्ञापन




पूर्व राज्यमंत्री ने भी चलाया स्वच्छता अभियान
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने भी स्वच्छता अभियान चलाया और कहा कि मुख्यमंत्री की इस पहल को पूरी तरह से सिरे चढ़ाते हुए धर्मनगरी को चमकाया जाएगा। उन्होंने शनिवार को धर्मनगरी स्वच्छ बनाने के लिए अभियान की शुरूआत सर्कट हाउस से की। इस दौरान उन्होंने आम लोगों से लेकर समाज सेवी व अन्य संस्थाओं को भी आगे आने का आह्वान किया। राज्यमंत्री ने खुद भी मोर्चा संभाले रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed