फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Notice to 13 shopkeepers in Pipli, meat shops will have to be closed

Kurukshetra News: पिपली में 13 दुकानदारों को नोटिस, बंद करनी होंगी मांस की दुकानें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Notice to 13 shopkeepers in Pipli, meat shops will have to be closed
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद सीमा में धड़ल्ले से चलाई जा रही मांस की दुकानों पर शिकंजा कसा जाएगा। अब ये दुकानें यहां नहीं चल पाएंगी। ये दुकानें चलाने वाले लोगों को इन्हें नगर परिषद की सीमा से बाहर करना होगा या फिर दूसरा रोजगार शुरू करना होगा। अमीन रोड के बाद अब पिपली में कार्रवाई की तैयारी है, जहां 13 दुकानदारों को नोटिस थमा दिए हैं। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार ने स्पष्ट कर दिया है कि नप की सीमा में अब मांस की दुकानों को नहीं चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र की धर्म नगरी होने के साथ-साथ पर्यटन स्थली के रूप में भी देश विदेश में पहचान है और जब बाहर से लोग यहां आते हैं तो उन्हें एंट्री गेट पर मांस की दुकानें दिखाई देती हैं तो इससे एक गलत संदेश जाता है। इसी कड़ी में उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में अमीन रोड पर 10 दुकानों को सील किया गया वहीं अब उमरी चौक पर दुकानों को बंद करवा दिया गया है। इसके अलावा पिछले शनिवार को पिपली में भी मांस की अवैध 13 दुकानों को नोटिस जारी किया जा चुका है और उन्हें नगर परिषद की सीमा से बाहर दुकानें लगाने को कहा गया है। यह जानकारी कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार ने मंगलवार को कार्यालय में सफाई शाखा से संबंधित कर्मचारियों की बैठक के दौरान दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जहां-जहां मांस की अवैध दुकानें खुली हुईं हैं नगर परिषद की टीमें लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं और दुकानदारों से बार-बार अपील की जा रही है कि वे अपनी मांस की दुकानों को नगर परिषद की सीमा से बाहर अन्य किसी जगह पर लेकर जाएं। बैठक में राजेश कुमार ने साफ कहा कि सिरसिला रोड स्थित स्काइट कॉलेज के पास और पिहोवा रोड व झांसा रोड पर जहां-जहां भी नगर परिषद की सीमा में अवैध रूप से मांस की दुकानें खुली हुई हैं उन्हें हर हाल में बंद करवाया जाएगा। पहले उनको नोटिस जारी किया जाएगा यदि वह तय समय में दुकानें बंद नहीं करते तो पुलिस प्रशासन के सहयोग से आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed