{"_id":"61be4a697057cc4a71058210","slug":"north-zone-inter-university-women-s-volleyball-championship-begins-at-kurukshetra-university-kurukshetra-news-knl932174142","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आगाज
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शनिवार से नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के पहले दिन कई विश्वविद्यालयों की 25 टीमों ने उपस्थिति दर्ज कराई। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां और एमबीपीएस पटियाला के बीच पहला मैच हुआ, जिसमें कड़ी टक्कर देते हुए 3-0 से एमबीपीएस पटियाला की टीम ने भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय को मात दी।
दूसरा मैच लखनऊ विश्वविद्यालय और दून विश्वविद्यालय देहरादून के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच चार राउंड हुए। इसमें लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम ने 3-1 से दून विवि की टीम को पराजित किया। वहीं, एसबीएस अल्मोड़ा की टीम ने चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ को 3-0 से, डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने 3-0 से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी को, पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला ने 2-0 से एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की टीम ने गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की टीम को 3-0 से पराजित किया। इसके अलावा एमडीयू रोहतक की टीम ने डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की टीम को मात दी।
खेल विभाग के कार्यवाहक निदेशक डॉ. राजेश सोबती ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम दिन एमबीपीएस पटियाला, एसबीए अल्मोड़ा, लखनऊ यूनिवर्सिटी, आरएमएल अयोध्या, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला, एलपीयू फगवाड़ा तथा एमडीयू रोहतक की टीमों ने अपने प्रथम दौर के मैच जीतकर दूसरे दौर में प्रवेश किया है। प्रतियोगिता में प्रथम चार स्थानों पर रहने वाली टीमों के खिलाड़ी रविवार को मुकाबलों में प्रतिभा दिखाएंगे । इस अवसर पर कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी स्पोर्टस काउंसिल के प्रधान डॉ. नितिन सहगल, डॉ. दलेल सिंह, अर्चना, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. महाबीर सिंह, राजेश कुमार, रमेश चंद, मस्तान सिंह सहित लगभग 200 खिलाड़ियों, 100 मैनेजर, प्रशिक्षक तथा तकनीकी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
खेल हमारे जीवन के लिए बेहद जरूरी
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि खेल हमारे जीवन के लिए बेहद जरूरी हैं। खेल हमें शारीरिक और मानसिक मजबूती देते हैं। खेल हमें शारीरिक मजबूती देने के साथ हमारा मानसिक विकास करने में हमारी मदद करते हैं। खेल को खेलने से हर खिलाड़ी में खेल भावना का होना जरूरी हैं। उन्होेंने कहा कि कई भारतीय महिला खिलाड़ियों ने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में कई अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतकर भारत का मान बढ़ाया है। मिताली राज, साक्षी मलिक, पीवी सिंधु ने साबित कर दिया है कि अगर लड़कियों को अवसर मिले तो वे अपना आसमान खुद तलाश लेंगी।