{"_id":"6493636b8295eeb6a5064aba","slug":"nomination-process-started-for-panchayat-by-elections-no-nomination-came-on-the-first-day-kurukshetra-news-c-18-1-155004-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पंचायत उपचुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, पहले दिन नहीं आया कोई नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पंचायत उपचुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, पहले दिन नहीं आया कोई नामांकन
विज्ञापन
शाहाबाद। ब्लॉक में उपचुनावों के लिए एक सरपंच पद व 18 पंचों के लिए नौ जुलाई को उपचुनाव होगा, जिसके लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है, लेकिन पहले दिन किसी ने भी नामांकन नहीं किया। माना जा रहा है कि सरपंच पद के लिए तो चुनाव होगा, लेकिन 18 पंचों के चुनाव में कई स्थानों पर सहमति बन सकती है। सरपंच पद का उपचुनाव ग्राम पंचायत जंधेड़ी के लिए होगा।
उल्लेखनीय है कि पिछले चुनाव में गांव जंधेड़ी से दिवंगत राजबीर सिंह ने 28 अक्तूबर को अपना नामांकन दर्ज किया था, लेकिन एक नवंबर को राजबीर को ब्रेन हेमरेज हो गया था। प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान चार नवंबर 2022 को राजबीर की मौत हो गयी थी, लेकिन उस समय तक लेकिन तब तक राजबीर को चुनाव चिन्ह खजूर का पेड़ अलाॅट हो चुका था और बेल्ट पेपर पर छप चुका था। जिस पर गांववासियों ने हमदर्दी दिखाते हुए दिवंगत राजबीर के चुनाव निशान खजूर के पेड़ को जीत दिला दी थी। इसमें राजबीर के प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार बलजिंद्र कुमार को 103 वोट से हार गये थे। हालांकि दिवंगत राजबीर पहले भी लगातार तीन बार सरपंच पद का चुनाव लड़े थे लेकिन जीत नहीं पाए थे।
दोस्त के सपने को पूरा करने के लिए चुनाव लड़ेगा संजीव शर्मा
चर्चा है कि गांव जंधेड़ी के सरपंच पद के उपचुनाव में दो उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में उतरेंगे। जिसमें एक प्रत्याशी डॉ. बलजिंद्र कुमार जोकि दिवंगत राजबीर सिंह से 103 वोट से पराजित हुए थे और दूसरा प्रत्याशी दिवंगत राजबीर सिंह का दोस्त संजीव शर्मा होगा। उनका कहना है कि वे दोस्त राजबीर सिंह के सरपंची में जीत के सपने को लेकर चुनाव लड़ने जा रहा हैै।
विज्ञापन
26 जून तक होंगे नामांकन
खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने बताया कि नौ जुलाई को मतदान होगा तथा शाम को ही चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 21 से 26 जून तक नामांकन भरे जा सकते हैं, 27 को छंटनी होगी तथा 28 जून को नाम वापस लिए जा सकते हैं।