{"_id":"68c9cd90d775ea50b6071b9b","slug":"no-trace-of-the-minor-girl-who-was-swept-away-in-markanda-even-on-the-third-day-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-142237-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मारकंडा में बही नाबालिग लड़की का तीसरे दिन भी नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मारकंडा में बही नाबालिग लड़की का तीसरे दिन भी नहीं लगा सुराग
कुरुक्षेत्र। नदी में उगे झांड़ियों के बीच संजू की तलाश करते गोताखोर प्रगट सिंह। स्वंय
Link Copied
कुरुक्षेत्र। शाहाबाद में मारकंडा में डूबी 14 वर्षीय संजू का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। रविवार को हुई इस घटना के बाद पुलिस, गोताखोर और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) तलाशी अभियान में जुटे हैं। मंगलवार को गोताखोरों के ऑक्सीजन सिलेंडर की खराबी और अंधेरे के कारण सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा। संजू के परिजन रातभर नदी किनारे तलाश करते रहे लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
संजू अंबाला के साहा निवासी राम बाबू की बेटी है और वह अपने मामा के घर कलसाना में रह रही थी। रविवार को परिवार जीतिया व्रत खोलने और पूजा के लिए मारकंडा नदी पर गया था। संजू अपनी सहेली नीलम के साथ नहाने गई थी, जहां दोनों डूबने लगीं। स्थानीय जितेंद्र ने नीलम को बचा लिया लेकिन संजू तेज बहाव में बह गई। गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने एक किलोमीटर तक तलाश की लेकिन तेज बहाव और गहरे गड्ढों ने चुनौती खड़ी की। गोताखोरों को उम्मीद है कि आज शाम तक यानी बुधवार को नाबालिग का कुछ सुराग मिल जाए। एसडीआरएफ ने भी मंगलवार को अभियान चलाया लेकिन सफलता नहीं मिली। संजू की मां सुमित्रा का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने लोगों से नदियों में सावधानी बरतने की अपील की है।
कुरुक्षेत्र। नदी में उगे झांड़ियों के बीच संजू की तलाश करते गोताखोर प्रगट सिंह। स्वंय
कुरुक्षेत्र। नदी में उगे झांड़ियों के बीच संजू की तलाश करते गोताखोर प्रगट सिंह। स्वंय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।