{"_id":"6753585ab33589be8f0af507","slug":"no-trace-of-nri-gaurav-found-even-on-second-day-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-128021-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: दूसरे दिन भी नहीं लगा एनआरआई गौरव का सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: दूसरे दिन भी नहीं लगा एनआरआई गौरव का सुराग
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मिर्जापुर गांव के निकट अपनी मां को बचाने के लिए एसवाईएल (सतलुज-यमुना लिंक) नहर में कूदे एनआरआई गौरव का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया। गोताखोरों की टीम ने कंथला पुल से आगे गौरव की तलाश की।
बताते चलें कि कनाडा से आई बुजुर्ग महिला राजबाला ने अपने घर में हवन-यज्ञ कराया था। गुरुवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे राजबाला हवन की सामग्री नहर में प्रवाहित करने के लिए एसवाईएल नहर पर अपने बेटे गौरव के साथ आई थी। यहां राजबाला नहर में हवन सामग्री प्रवाहित करने के लिए नीचे उतरी तो पांव फिसलने से नहर में गिर गई और पानी में बहने लगी। अपनी मां को नहर में गिरते देख उसे बचाने के लिए गौरव ने उसके पीछे छलांग लगा दी। गौरव की मां का शव कंथला पुल के पास से बरामद हो गया था, मगर गौरव का कोई सुराग नहीं लग पाया था।
शुक्रवार को गोताखोरों की टीम ने कंथला पुल से आगे गौरव की तलाश की। आज सुबह फिर से अभियान चलाया जाएगा। हालांकि गौरव के रिश्तेदार नहर पर पहरा लगाकर बैठे हैं। करीब 10 दिन पहले गौरव कनाडा से अपने घर आया था।