फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   No trace of missing child even after 30 hours

Kurukshetra News: लापता हुए बच्चे का 30 घंटे बाद भी सुराग नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 12:11 PM IST
विज्ञापन
No trace of missing child even after 30 hours
पिहोवा। आकर्ष।
पिहोवा। कुरुक्षेत्र रोड से लापता हुए 13 साल के आकर्ष का 30 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया। उसके परिजन उसकी तलाश में लगे हुए हैं। आकर्ष दोस्त के घर जाने की बात कहकर निकला था।
विज्ञापन

मनोज कुमार ने बताया कि आकर्ष उनका इकलौता बेटा है और वह गुहला-चीका रोड पर निजी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता है। मंगलवार को आकर्ष की स्कूल की छुट्टी थी। इसलिए दोपहर करीब ढाई बजे आकर्ष अपने एक दोस्त से मिलने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक भी वह घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने उसके दोस्त से बातचीत की, मगर वह अपने दोस्त के पास भी नहीं गया था। उन्होंने अपने स्तर पर उसकी हर जगह तलाश कर ली, लेकिन उसके बारे में कोई सूचना नहीं मिली। पुलिस ने भी उसकी गुमशुदगी कर रखी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed