फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   No trace of agents accused of fraud in the name of sending people abroad

Kurukshetra News: विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोपी एजेंटों का सुराग नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
No trace of agents accused of fraud in the name of sending people abroad
कुरुक्षेत्र। अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए पीड़ितों की शिकायत पर दर्ज मामलों में पुलिस आज तक आरोपी एजेंटों का सुराग नहीं लगा पाई है। हालांकि पुलिस की ओर से लगातार उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। चार दिन पहले पुलिस ने फिलहाल अलग-अलग दो मामले दर्ज किए हैं, जिनमें चार लोगों को आरोपी ठहराया गया है। हालांकि अभी अन्य आरोपियों की ओर से पुलिस को शिकायत नहीं दी गई लेकिन दर्ज मामलों के आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने मामले दर्ज करते ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए थे लेकिन अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका।
विज्ञापन


बता दें कि परमजीत सिंह वासी परसू राम कॉलोनी की शिकायत पर सलिंद्र बूरा, जिंदा, कैथल, रिंकू करसौला व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है तो वहीं गांव जोगनाखेड़ा वासी विकास की शिकायत पर आरोपी अमित पजेंटा के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। वहीं पुलिस का दावा है कि सभी आरोपी जल्द ही गिरफ्त में ले लिए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला का कहना है कि पुलिस पूरे मामले पर निगाहें टिकाए हुए हैं। सभी पीड़ितों से भी संपर्क साधा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed