फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   No one has any objection to my name as Chief Minister: Hooda

मुख्यमंत्री के तौर पर मेरे नाम से किसी को आपत्ति नहीं : हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
No one has any objection to my name as Chief Minister: Hooda
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री के तौर पर मेरे नाम से कांग्रेस पार्टी में किसी को आपत्ति नहीं है। प्रजातंत्र में सभी को चुनाव लड़ने और आगे बढ़ने का अधिकार होता है। प्रदेश में अब जनता का भाजपा से मोह भंग हो चुका है और अगली सरकार कांग्रेस की ही होगी। यह दावा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने किया। वे रविवार को एक निजी पैलेस में कार्यकर्ता सम्म्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे। इसी दौरान पत्रकारों से बातचीत की।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान टिकट वितरण में कोई कमी नहीं थी और यह हाईकमान का फैसला था। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि लक्ष्य पूरा होने तक न रुकना है, न झुकना है सिर्फ बढ़ते जाना है। कुरुक्षेत्र धर्म क्षेत्र है, न्याय का क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को दो काम करने हैं। पहला भाजपा सरकार के 10 साल की विफलताओं को घर-घर तक पहुंचाना है और सवाल पूछना है कि 10 साल में इस सरकार ने क्या किया। दूसरा, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के 10 साल के काम को घर-घर तक पहुंचाना है और आगे क्या करेंगे यह बताना है। कार्यकर्ता बताएं कि 2014 के पहले तक जो हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, कानून-व्यवस्था, खेल-खिलाड़ियों, नौकरी देने में नंबर एक पर था। वो आज रिकार्ड बेरोजगारी, महंगाई, कानून-व्यवस्था चौपट होने में नंबर एक पर है। कांग्रेस की सरकार बनने पर बुजुर्गों की पेंशन 6000 रुपये महीना करेंगे। 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, ओल्ड पेंशन लागू करेंगे। बैकवर्ड क्लास की क्रीमी लेयर छह लाख से बढ़ाकर 10 लाख करेंगे। युवाओं के लिए दो लाख पक्की नौकरी देंगे। किसान को एमएसपी गारंटी दिलाने की लड़ाई लड़ेंगे। वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि टिकट वितरण को लेकर आरोप लगाने वाले नेता भी उस समय हाईकमान के पास ही थे और उस दौरान कोई आपत्ति नहींं थी।
विज्ञापन





अभय चौटाला पर उदयभान का तंज, बोले-एक वोट काटू आया था, जिससे भाजपा जीत गई
कुरुक्षेत्र में हार पर हुड्डा ने कहा कि हमने पूरी तरह से गठबंधन धर्म निभाया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बदौलत ही इतनी वोट प्रत्याशी ले पाए। हार हुई कोई बात नहीं लेकिन मेहनत बेकार नहीं जाएगी। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि कुरुक्षेत्र में उतारा गया गठबंधन प्रत्याशी ओवर कांफिडेंट था जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश व मेहनत में कोई कमी नहीं थी। भाजपा ने इस चुनाव में सत्ताबल, धनबल का खूब प्रयोग किया, जिसके बावजूद कांग्रेस का प्रर्दशन बेहतर रहा। उन्होंने अभय चौटाला को निशाने पर लेते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में एक वोट काटू आया था, जो वोट खराब करके चला गया और भाजपा जीत गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रदेश में वोट प्रतिशत 47.6 फीसदी तक बढ़ गया जो पूरे देशभर में ज्यादा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed