फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   No fire protection arrangements in NIT

एनआईटी में आग से बचाव के पुख्ता प्रबंध नहीं

Mon, 02 Jun 2014 12:19 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Mon, 02 Jun 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
No fire protection arrangements in NIT
एनआईटी के गोल्डन जुबली एडमिस्ट्रिेटिव भवन में लगे सारे अग्निशमन उपकरण एक्सपायरी हैं। अगर यहां पर किन्हीं कारणों से आग लगती है तो केवल दमकल विभाग का ही सहारा होगा। यह लापरवाही अधिकारियों सहित अन्य कर्मियों और विद्यार्थियों पर भारी पड़ सकती है, क्योंकि यह वह भवन है जहां निदेशक से लेकर परीक्षा नियंत्रक तक के कार्यालय हैं। इतना ही नहीं परीक्षा शाखा होने के कारण परीक्षाओं से संबंधित और अन्य जरूरी रिकार्ड भी इसी भवन में रखा गया है। बावजूद इसके अधिकारी इतनी बड़ी लापरवाही बरत रहे हैं। एनआईटी संस्थान ने भवन का नाम तो गोल्डन जुबली एडमिस्ट्रिेटिव भवन रख दिया, लेकिन इसे काला होने से बचाने का कोई विशेष प्रबंध नहीं किया। यहां लगे अधिकतर अग्निशमन उपकरण बहुत पुराने हो चुके हैं। अधिकारियों का ढुलमुल रवैया न सिर्फ उनकी, बल्कि रोजाना आने वाले लोगों और विद्यार्थियों की जान पर भी भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन


ग्राउंड फ्लोर पर हैं ये ऑफिस
एनआईटी की गोल्डन जुबली एडमिस्ट्रिेटिव बिल्डिंग में संस्थान के निदेशक सहित अन्य आला अधिकारियों के कार्यालय हैं। ग्राउंड फ्लोर पर डायरेक्टर, सचिव डायरेक्टर, सिक्योरिटी ऑफिसर, विजिटर रूम, बोर्ड रूम, डीन (आरएंडसी), पीए टु डीन  (आरएंडसी), अस्सिटेंट रजिस्ट्रार एस्टेबलीमेंट सेक्शन, सुपरिंटेंडेंट एस्टेबलीमेंट, डिप्टी रजिस्ट्रार (जीए एंड लीगल), रजिस्ट्रार, पीए टु रजिस्ट्रार, चेयरमैन बीओजी, प्रो. इंचार्ज पब्लिक रिलेशन, सर्वर रूम, इलेक्ट्रिकल रूम हैं।  
विज्ञापन


फर्स्ट फ्लोर पर ये दफ्तर

एग्जीक्यूटिव इंजीनियर,  अस्सिटेंट इंजीनियर सिविल, अस्सिटेंट इंजीनियर इलेक्ट्रिकल, जरनल एडमिस्ट्रेशन, आईआईएमएस सेल, डिप्टी रजिस्ट्रार अकादमिक, डीन अकादमिक, प्रोफेसर इंचार्ज अकादमिक, डीन एस्टेट, एस्टेट सेक्शन, प्रोफेसर इन इंचार्ज (एसएंडसी), प्रोफेसर इन इंचार्ज (एचएंडएल), प्रोफेसर इन इंचार्ज (ईएम) के कार्यालय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेकंड फ्लोर पर ये कार्यालय
डिप्टी रजिस्ट्रार अकाउंट, पेंशन सेल, स्टोर सेक्शन, अस्सिटेंट रजिस्ट्रार स्टोर, स्टोर, सिक्रेसी रूम, परीक्षा भवन, परीक्षा नियंत्रक, अस्सिटेंट रजिस्ट्रार परीक्षा शाखा, अकाउंट सेक्शन, सुपरिंटेंडेंट अकाउंटस और अस्सिटेंट रजिस्ट्रार अकाउंटस के कार्यालय हैं।


जल्द करवाएंगे रिफिल
एनआईटी के लोक संपर्क अधिकारी डा. पीजे फ्लिप ने कहा कि यह मामला अधिकारियों के संज्ञान में नहीं है और यदि ऐसा है तो जल्द ही इन सभी उपकरणों को रिफिल करवा दिया जाएगा। वे सोमवार को इस बारे में निर्देश जारी करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed